suvichar

अमृतपाल सिंह पर हो सकता है हमला, पंजाब पुलिस का अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 3 मार्च 2023 (16:08 IST)
नई दिल्‍ली। पंजाब को एक बार फिर से सुलगाने की साजिश हो रही है। खुफिया सूत्रों के अनुसार वारिस पंजाब दे के मुखिया अमृतपाल सिंह पर हमला हो सकता है और यह हमला देश विरोधी तत्व कर सकते हैं ताकि उसके समर्थक भड़कें। यह हमला कौन करेगा, इस बारे में स्‍पष्‍ट इनपुट नहीं है।

ALSO READ: पंजाब में खालिस्‍तानी खतरे का अलार्म, अब अमृतपाल की हरकत ने बढ़ाया टेंशन
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने कहा है कि अमृतपाल पर हमले की आशंका है और इस संबंध में पंजाब पुलिस को अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय में गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बीच पंजाब की कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर हो रही है। बैठक में अमृतपाल सिंह भी एक मुद्दा है।
 
केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने अपने अलर्ट में कहा है कि संस्था 'वारिस पंजाब दे' के जितने भी जिला प्रेसिडेंट हैं, उनको आने वाले फंड्स की जांच हो। पंजाब पुलिस के साथ-साथ अन्य एजेंसी को कहा गया है कि वह जिला अध्यक्ष को जो फंड आ रहा है, वह कहां से आ रहा है? कैसे आ रहा है? किसकी मार्फत आ रहा है? इस बाबत पूरी जानकारी जुटाकर खुफिया एजेंसियों के साथ साझा करें।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख