Hanuman Chalisa

अमिताभ का जन्मदिन प्रशंसकों के लिए है त्‍योहार जैसा

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 (00:38 IST)
मुंबई। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के प्रशंसकों (Fans) के लिए आम दिनों में उनका आवास किसी बड़े आकर्षण का केंद्र रहता है किंतु शुक्रवार को उनका जन्मदिन (Birthday) होने के कारण कई प्रशंसक इस घर के सामने की महानायक की पसंदीदा वेशभूषा में उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। अमिताभ का जन्मदिन उनके प्रशंसकों के लिए त्‍योहार जैसा है।

बच्चन आज के दिन 77 साल के हो गए। अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मना रहे बच्चन अपने प्रशंसकों का अभिवादन करने के लिए ‘जलसा’ के बाहर आए। उनके प्रशंसक नीतेश चौगले के लिए इतना ही काफी था। चौगले कोल्हापुर से अपने बेटे के साथ बच्चन के घर आए थे। वे अपने पसंदीदा अभिनेता का जन्मदिन मनाने के लिए अपने साथ बर्फ का बना अंक 77 लेकर आए थे।

नीतेश ने कहा, मैं खुश हूं, मुझे आज इतना करीब से अपने ईश्वर को देखने को मिला। बच्चन के जैसे दिख रहे उनके प्रशंसक कच्छ के गानु भाई और दिल्ली के अमित सुखीजा के लिए बच्चन के जन्मदिन का मतलब हर साल पारंपरिक रूप से मुंबई यात्रा करना है।

सुखीजा ने कहा, उनका जन्मदिन हमारे लिए त्योहार जैसा है। वे अच्छा काम करने के लिए हम लाखों लोगों के लिए प्रेरणा हैं। मैं उनसे अब तक मिला नहीं हूं, मैं चाहता हूं कि आज मेरी उनसे भेंट हो जाए। वे पिछले 12 सालों से हर साल मुंबई आते हैं।

गानु ने बच्चन को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा, इस उम्र में भी वह अपने कामों से हमें खुश रखने के लिए लगातार काम करते हैं। वह अपने प्रशंसकों से प्यार करते हैं एवं उन्हें महत्व देते हैं, यही हमारे लिए काफी है।
Show comments

चीन में बाढ़ ने मचाई तबाही, सड़कों पर तैरने लगे सैकड़ों सांप, वीडियो देख चौंक जाएंगे आप

ममता बनर्जी को महाझटका! TMC के 12 और बैंक खाते सील, अब तक 1000 करोड़ रुपए लॉक

मोजतबा ने कसम खाई, 'दुश्मनों' से बदला लेंगे, ट्रंप बोले- ईरान को मिटाने के लिए 1000 मिसाइलें तैयार

क्या कैलाश विजयवर्गीय को पता था, नरोत्तम मिश्रा का दतिया से टिकट कटेगा?

क्या युवाओं का डिग्री से मोहभंग हो गया? पहली बार घटा UG कॉलेजों में एडमिशन; हैरान कर देगी वजह!

सभी देखें

कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, भारत ने रखा 1 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, PM मोदी ने जताया दुख

अमेरिका में Google की भारतीय मूल की पूर्व कार्यकारी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

CM यादव मोहन ने लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1835 करोड़, भिंड को दी 322.29 करोड़ की सौगात

मानसून सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, इन विधेयकों पर रहेगी नजर, विपक्ष भी कर रहा घेरने की तैयारी

ओमान के पास भारतीयों से भरे जहाज पर हमला, 10 सुरक्षित, 1 अब भी लापता, भारत ने क्या कहा

अगला लेख