sundarkand
✕

बाराबंकी में अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, तनाव

Updated: गुरुवार, 12 अप्रैल 2018 (11:11 IST)
बाराबंकी। उत्तरप्रदेश में बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में शरारती तत्वों ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर तनाव फैलाने का प्रयास किया।
 
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि तहसील फतेहपुर के छेदा गांव में बुधवार को रात डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा का हाथ खंडित कर दिया गया। इस घटना से गांव में तनाव व्याप्त हो गया। माहौल को देखते हुए मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
 
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार 14 अप्रैल को यहां पर डॉ. अंबेडकर के जन्मदिन पर कार्यक्रम की तैयारी के लिए आसपास साफ-सफाई का काम शुरू किया था लेकिन इसी बीच 2 सिपाहियों ने आकर काम को रुकवा दिया था और जब वे चले गए तो थोड़ी देर बाद देखा गया कि मूर्ति का हाथ क्षतिग्रस्त है ग्रामीणों ने इसके पीछे सिपाहियों का हाथ बताया है। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया।
 
अपर पुलिस अधीक्षक दिगंबर कुशवाहा ने कहा कि कोई भी पुलिसकर्मी ऐसी हरकत नहीं करेगा लेकिन अगर ग्रामीणों ने किसी पुलिसकर्मी इस शिकायत की है तो उसकी जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। (वार्ता)

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख