Daily Horoscope
✕

अमरिंदर सिंह का हरीश रावत पर निशाना, बोले- आप जो बोते हैं, वही काटते हैं...

Updated: गुरुवार, 23 दिसंबर 2021 (00:33 IST)
नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रचार प्रमुख हरीश रावत पर निशाना साधा। उन्होंने रावत को टैग करते हुए ट्वीट किया, आप जो बोते हैं, वही काटते हैं।

दरअसल, रावत ने पार्टी संगठन पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें लगता है कि अब उनके लिए आराम करने का समय आ गया है। रावत ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से अमरिंदर सिंह को हटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंह की जगह चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाया गया था।

रावत उस समय अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के पंजाब प्रभारी महासचिव थे। उन्होंने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पर ध्यान देने का हवाला देकर इस पद को छोड़ दिया था। सिंह खुद को मुख्यमंत्री पद से हटाने में रावत की भूमिका को लेकर मुखर रहे हैं।

उन्होंने रावत को टैग करते हुए ट्वीट किया, आप जो बोते हैं, वही काटते हैं। भविष्य की योजनाओं (यदि कोई हो तो) के लिए शुभकामनाएं हरीश रावत जी। रावत ने अगले साल की शुरूआत में प्रस्तावित उत्तराखंड विधानसभा चुनाव से पहले बुधवार को यह कहते हुए सियासी हलकों में हड़कंप मचा दिया कि पार्टी संगठन उनके साथ असहयोग कर रहा है और उनका मन सबकुछ छोड़ने को कर रहा है।

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने ट्वीट किया, है न अजीब सी बात, चुनाव रूपी समुद्र को तैरना है, संगठन का ढांचा अधिकांश स्थानों पर सहयोग का हाथ आगे बढ़ाने के बजाय या तो मुंह फेर करके खड़ा हो जा रहा है या नकारात्मक भूमिका निभा रहा है।(भाषा)

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरे

अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार : CM योगी

अगला लेख