Hanuman Chalisa
✕

आलोक नाथ ने विन्ता नंदा के खिलाफ मानहानि का मामला कराया दर्ज

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (20:02 IST)
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आलोक नाथ ने लेखक-निर्देशक विन्ता नंदा के खिलाफ दीवानी वाद दर्ज कराते हुए उनकी कथित मानहानि के मामले में 1 रुपए मुआवजा की मांग की है। नंदा ने उन पर बलात्कार के आरोप लगाए हैं।
 
 
इस बीच आलोक नाथ की पत्नी आशु ने मजिस्ट्रेट के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया और मानहानि मामले में लेखक-निर्देशक के खिलाफ सुनवाई शुरू करने की मांग की। नंदा की वकील ध्रुति कपाड़िया ने कहा कि वे कानूनी तौर पर अपनी लड़ाई लड़ेंगे।
 
आलोक नाथ ने दिंडोशी सत्र अदालत का रुख करते हुए दीवानी वाद दर्ज करा उनकी छवि को हुए नुकसान के लिए 1 रुपए और नंदा से माफी मांगने की मांग की। शनिवार को अंधेरी मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष दायर शिकायत में आलोक नाथ और उनकी पत्नी ने उनके द्वारा भेजे गए पत्र को संज्ञान में लेने के लिए उपनगरीय अंबोली थाना को निर्देश देने की मांग की है।
 
अभिनेता की पत्नी सोमवार को मजिस्ट्रेट आरएम नेर्लिकर के समक्ष पेश हुईं और अपना बयान तथा शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अदालत से कहा कि नंदा के आरोपों ने उनकी (नाथ और आशु की) छवि नुकसान पहुंचाया है।


मजिस्ट्रेट ने मामले की सुनवाई 1 नवंबर तक स्थगित कर दी है। अगली सुनवाई में अदालत नाथ और उनकी पत्नी की ओर से 3 गवाहों के बयान दर्ज करेगी। विन्ता नंदा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल आरोप लगाया था कि अभिनेता ने 19 वर्ष पहले उनका बलात्कार किया था। (भाषा)

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख