Hanuman Chalisa
✕

इलाहाबाद कुंभ में दिखेगी स्वच्छता की झलक

Updated: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (09:20 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में होने जा रहे कुंभ मेले को लेकर प्रदेश सरकार ने इलाहाबाद को शौच मुक्त (ओडीएफ) करने का फैसला लिया है और जिसको लेकर इस पर आने वाले खर्च को स्वीकृति दे दी है। इसके पीछे मुख्य वजह या मानी जा रही है कि कुंभ मेले के दौरान आने वाले तीर्थयात्री जब जाएं तो स्वच्छता का संदेश लेकर जाएं।


उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार, 2019 तक आयोजित होने वाले कुंभ मेले के लिए 'दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ' के दृष्टिगत स्वच्छता से संबंधित वृहद कार्ययोजना के प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है। नमामि गंगे योजना के तहत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) द्वारा स्वीकृत धनराशि 131.60 करोड़ रुपए को घटाते हुए राज्य सरकार ने 161.25 करोड़ रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति जारी करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है।

कार्ययोजना को समय से पूरा करने के लिए शौचालयों के किराए पर लिए जाने के लिए मंडलायुक्त, इलाहाबाद की अध्यक्षता में निविदा समिति का गठन किया गया है। कार्ययोजना में किसी भी प्रकार के परिवर्तन या संशोधन के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री को अधिकृत किया है।

गंगा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए फाइबर के कम्युनिटी टायलेट बनेंगे। प्रतिदिन इसकी सफाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकार कुंभ मेले के दौरान स्वच्छता को लेकर अन्य योजनाएं भी बना रही है, जिसकी जानकारी जल्द ही दी जाएगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख