• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. alien baby birth in Patna Paliganj hospital
Written By
Last Modified: पटना , सोमवार, 23 जनवरी 2017 (10:01 IST)

बिहार में एलियन का जन्म, देखकर डर गई मां

Patna Paliganj clinic
इसे कुदरत का करिश्मा कहें या कि कुछ और? इस सवाल का जवाब किसी के पास मौजूद नहीं है। दरअसल, बिहार की राजधानी पटना में पालीगंज चिकित्सालय में एक महिला ने अजीबोगरीब बच्ची को जन्म दिया। यह बच्ची देखने में एकदम एलियन की तरह लगती है। जब आसपास के लोगों को इस मामले की सूचना मिली तो वह बच्चे को देखने के लिए उत्सुक हो गए। बच्चे को देखने के लिए लोगों का हूजुम इकट्ठा हो गया।
 
दरअसल, शनिवार सुबह करीब 8 बजे पटना के पालीगंज अस्पताल में महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया वह साधरण बच्चे की तरह नहीं बल्कि एक एलियन की भांति दिखाई दे रहा था। इस बच्चे को देखकर मां के साथ अस्पताल के कर्मचारी भी चौंक गए। हालांकि भले ही यह महिला बच्चे को देखकर डर गई लेकिन फिर भी उसने बच्चे को अपनी गोद में लिया। इसके बाद वह अपने पति के साथ बच्चे को लेकर घर चली गई।
 
एक हिन्दी अखबार के मुताबिक, महिला की डिलिवरी कराने वाली डॉक्टर का कहना है कि हो सकता है कि मां-बाप के जीन में हुए म्यूटेशन के कारण बच्चे का ऐसा रूप हुआ हो। बच्चे के शरीर के ऊपर किराटिम लेयर होता है, जिससे बच्चे की त्वचा ऑक्सीजन नहीं ले पाती है। बच्चे का रंग जहां हरा था, वहीं उसके शरीर पर कछुए की तरह धारीदार आकृति बनी हुई थी। उसका सिर भी पूरी तरह से विकसित नहीं पाया था।
 
इतना ही नहीं बच्चे का मुंह भी काफ़ी बड़ा था, लेकिन कानों का विकास नहीं हुआ था। आंखें भी पूरी तरह से नहीं बन पाई थी, जिसकी वजह से वो पूरी लाल दिखाई दे रहीं थी। इस मामले पर डॉक्टर का कहना है कि पहले भी इस तरह के मामले आ चुके हैं। वहीं एक दूसरे डॉक्टर ने इसे हर्लेक्विन इचथिस्योसिस बीमारी बताया है। डॉक्टर के मुताबिक तकरीबन 10 लाख बच्चों में से कोई एक बच्चा ऐसा होता है।
ये भी पढ़ें
नाबालिग बहनों से बलात्कार, युवक गिरफ्तार