biodatamaker
✕

अखिलेश का योगी पर बड़ा हमला, नहीं संभल रहा राजपाट

Updated: बुधवार, 20 सितम्बर 2017 (16:01 IST)
लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा जारी श्वेत-पत्र को ‘सफेद झूठ की किताब’ करार देते हुए कहा कि योगी से राजपाट नहीं सम्भल रहा है। उन्होंने कहा कि कोई काम नहीं करने वाली भाजपा आने वाले चुनाव में एक बार फिर कोई अफीमी मुद्दा उठाकर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।
 
अखिलेश ने कहा कि सरकार ने अपने छह महीने का कार्यकाल पूरा होने से पहले पिछली सरकारों के कामकाज पर जो श्वेत-पत्र जारी किया है, वह सफेद झूठ की किताब है। जो सरकार पिछले छह माह में खुद कुछ नहीं कर सकी, वह बहकाने के लिए श्वेत-पत्र ला रही है।
 
उन्होंने कहा कि अगर कोई उनसे मंत्रोच्चार करने या पूजा का इंतजाम करने को कहे तो वह शायद नहीं कर सकेंगे, उसी तरह मुख्यमंत्री योगी राजपाट नहीं चला पा रहे हैं।
 
सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता को बहकाकर और धोखा देकर सत्ता में आयी योगी सरकार के पास विकास की कोई योजना नहीं है। बाबा राम रहीम के साथ सभी प्रमुख भाजपा नेताओं की तस्वीरें हैं, इसलिए वह दूसरे मुद्दे (श्वेत-पत्र) उठा रहे हैं। मुद्दाविहीन यह पार्टी चुनाव के वक्त कुछ ऐसा बहकाने वाला कोई अफीमी मुद्दा लाएगी, जिससे बाकी सारे मुद्दे किनारे हो जाएंगे। हम जनता को इससे सावधान करना चाहते हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक शेर पढ़ते हुए योगी पर तंज किया और कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ असली धोखा तो भाजपा ने किया है। अब किसान खुद कह रहे हैं कि उनके साथ मजाक हुआ है। मुख्यमंत्री कर्जमाफी की खुशी में इतना विभोर हो गए कि उन्होंने उन किसानों के ऋणमोचन प्रमाणपत्र नहीं देखे, जिनका चंद पैसे कर्ज माफ हुआ है।
 
सपा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को न्योता दिया कि वह उनके गांव आएं और बताएं कि किस पेड़ में कौन सा फल लगेगा। उन्होंने कहा कि हमसे कोई यह ना कहे कि हम किसान के बारे में नहीं जानते।
 
अखिलेश ने योगी सरकार पर पूर्ववर्ती सपा सरकार के विकास कार्य रोककर प्रदेश की तरक्की बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार रूपी ‘डबल इंजन’ भी प्रदेश को आगे नहीं ले जा पा रहा है।
 
सपा अध्यक्ष ने गत सोमवार को योगी सरकार द्वारा जारी श्वेत-पत्र का बिंदुवार जिक्र करते हुए अपनी सरकार में कराए गए विकास कार्यों का हवाला दिया और मौजूदा सरकार को चुनौती दी कि वह उससे बेहतर काम करके दिखाए।
 
सपा सरकार के कार्यकाल में हर सप्ताह औसतन दो दंगे होने के मुख्यमंत्री योगी के आरोप पर अखिलेश ने कहा कि योगी ने तो दंगे के आरोपी को अपनी सरकार में मंत्री पद दिया है। इस सरकार ने कानून-व्यवस्था को बरबाद कर दिया है। कई जगह पुलिस पिट रही है तो कई जगह वह अन्याय भी कर रही है।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा उनकी पिछली सरकार पर भेदभावपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप लगाती रही है। मौजूदा सरकार रानी सारे लक्ष्मीबाई अवार्ड और दिए गए 18 लाख लैपटाप वापस ले ले और जांच कराने के बाद उन्हें वापस दे दे। (भाषा) 
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

यूपी के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 75 जिलों में रोजगार और कौशल प्रशिक्षण का नेटवर्क, पहले चरण में 5 शहरों में खुलेंगे केंद्र

यूपी में आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के इंटर्न की बल्ले-बल्ले! भत्ता दोगुना, अब हर महीने मिलेंगे ₹15,000

LIVE: INDIA ब्लॉक की बैठक, 8 बजे राष्ट्रपति से करेंगे मुलाकात

पूर्व अग्निवीर युवाओं के लिए योगी सरकार ने आसान की सरकारी नौकरी की राह

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

अगला लेख