Hanuman Chalisa

क्या आंतरिक कलह के कारण अजित पवार ने दिया इस्तीफा?

शनिवार, 28 सितम्बर 2019 (19:41 IST)
मुंबई। राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने शनिवार को कहा कि कथित एमएससी बैंक घोटाले में पार्टी प्रमुख शरद पवार का अकारण नाम लिए जाने से क्षुब्ध होकर उन्होंने 'अंतरआत्मा' की आवाज पर विधायक पद से इस्तीफा दिया।
ALSO READ: महाराष्ट्र में मोदी और ED के निशाने पर क्यों हैंं शरद पवार ? इनसाइड स्टोरी
महाराष्ट्र में 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले अजित के इस्तीफे ने हलचल पैदा कर दी है। हालांकि उन्होंने संकेत दिया कि वे राजनीति नहीं छोड़़ रहे हैं। वे वही करेंगे, जो उनके चाचा उनसे कहेंगे। अजित से जब पूछा गया कि क्या वे बारामती से दोबारा चुनाव लड़ेंगे? तो उन्होंने कहा कि पवार साहेब मुझसे जो कहेंगे, मैं वो करूंगा।
ALSO READ: महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले मुश्किल में शरद पवार, ED ने कसा शिकंजा
शरद पवार के साथ बैठक के बाद भावुक अजित ने परिवार के भीतर कलह की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक में 25,000 करोड़ रुपए के कथित घोटाले के संबंध में खुद पर लगे आरोपों को लेकर भी सवाल किए।
 
अजित ने कहा कि शरद पवार किसी भी तरह से बैंक और उसके लेन-देन से दूर-दूर तक नहीं जुड़े हैं फिर भी पिछले दिनों मामले के संबंध में केवल पवार साहब का ही नाम घूम रहा था।
 
उन्होंने कहा कि मैं शरद पवार की वजह से उपमुख्यमंत्री के पद तक पहुंचा था। मैं परेशान था, क्योंकि मुझे लगा कि मेरी वजह से उन्हें इस उम्र में बदनामी झेलनी पड़ी। मैंने अपने विवेक से काम लेते हुए इस्तीफा देने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अगर मेरे इस फैसले से राकांपा कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुईं तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।
 
घोटाले के आरोपों के बारे में अजीत पवार ने कहा कि सभी राजनीतिक दलों के नेता सहकारी बैंक के बोर्ड के सदस्य थे और ऋण तथा अन्य मामलों को मंजूरी देने को लेकर सभी निर्णय सामूहिक रूप से लिए गए थे।
 
उन्होंने कहा कि अगर बैंक के पास जमा राशि 11,500-12,000 करोड़ रुपए थी, तो 25 हजार करोड़ रुपए का घोटाला कैसे हो सकता है? राकांपा नेता ने कहा कि बैंक ने 285 करोड़ रुपए के मुनाफे की जानकारी दी थी।
 
मुंबई पुलिस ने बंबई उच्च न्यायालय के आदेश के बाद अजित पवार, शरद पवार और अन्य नेताओं के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख