dharma sangrah

झोलाछाप ने बांटा एड्‍स, अब 73 जगह छापे...

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (14:01 IST)
उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 73 झोलाछाप डाक्टरों की दुकानों में छापा मारकर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चौधरी ने शनिवार को यहां बताया कि जानलेवा बीमारी एड्स फैलाने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 73 झोलाझाप डॉक्टरों की दुकानों में छापा मारा है। इस मामले में 41 को नोटिस जारी किया गया है, जबकि 11 दुकानों को सील किया गया है। उन्होंने बताया कि तीन झोलाझाप डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
 
उन्होंने बताया कि बांगरमऊ कस्बे में अपने को डॉक्टर बताने वाला एक एक झोलाछाप साइकिल से आता था। मरीजों का उपचार करता था और चला जाता था। इस मामले 566 लोगों की जांच की गई जिनमें से 33 लोगों में जानलेवा बीमारी एड्स की पुष्टि हो गई है। 
 
चौधरी ने बताया कि राजेन्द्र यादव नाम का तथाकथित डॉक्टर एक ही सिरिंज से सभी मरीजों को सुई लगाता था। इसी वजह से क्षेत्र में कई लोगों को एड्स होने की सूचना मिली थी। बांगरमऊ कस्बे और उसके आसपास के गांव के 566 लोगों की जांच कराई गई, जिसमें 38 में लोगों में संभावित रूप से एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। दोबारा जांच कराए जाने पर 33 लोगों में इसकी पुष्टि हो गई। इन मरीजों को लखनऊ के किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय रेफर कर दिया गया है।
 
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में बांगरमऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. प्रमोद दोहरे ने राजेन्द्र यादव के खिलाफ 31 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस जांच कर रही है।
 
इसके अलावा अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी और उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी की दो सदस्यीय टीम भी जांच कर रही है। राजेन्द्र यादव ने आसपास के इलाकों में जिसका भी इलाज किया था, उन्हें खोजकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। राजेन्द्र फरार बताया जा रहा है। (वार्ता)

Show comments

CJP का 5 सितंबर को दिल्ली में बड़ा विरोध मार्च, वादाखिलाफी पर सरकार को घेरा

CJP के दीपके ने लिखा शिक्षा मंत्रियों को पत्र, सरकारी स्कूलों की बदहाली पर उठाए 6 तीखे सवाल

संदीपा धर पहुंचीं कश्मीर स्थित अपने पुश्तैनी घर, 90 साल पुरानी लकड़ी की अलमारी में मिलीं परिवार की अनमोल यादें

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

सभी देखें

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उत्पीड़न मामले में आत्मसमर्पण से छूट की याचिका खारिज

जर्मन और विदेशी कामगारों की कमाई में इतनी बड़ी खाई क्यों?

LIVE: पटना में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज, कई छात्र हिरासत में

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के भंवर में खाकी, कटनी के बाद इंदौर में पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज

अगला लेख