suvichar
✕

चार साल के अद्वैत की पेंटिंग्स मचा रही हैं दुनिया भर में तहलका

Updated: बुधवार, 2 मई 2018 (16:01 IST)
पुणे। चार साल के अद्वैत की पेंटिंग्स दुनिया भर में तहलका मचा रही हैं और सैंकड़ों डॉलर कमा रही हैं।  
कनाडा के वेंकूवर सन में प्रकाशित जानकारी के अनुसार अद्वैत की मां श्रुति कॉमर्शियल ऑर्टिस्ट हैं और उसके पिता अमित कोलारकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। श्रुति ने अपने बेटे के बारे में बताते हुए कहा कि अद्वैत ने एक साल की उम्र में पहली बार ब्रश उठाया था। 
 
वह आगे कहती हैं, 'तब वो सिर्फ रंगों से खेल नहीं रहा था बल्कि कुछ बनाने की कोशिश कर रहा था। उसे शुरू से इनकी समझ थी।' कुछ ऐसा ही करते हुए चार साल के अद्वैत कोलारकर ने कला की दुनिया में तहलका मचा रखा है। वैसे तो अद्वैत, महाराष्ट्र के पुणे शहर से हैं लेकिन साल 2016 में वह अपने परिवार के साथ कनाडा चले गए थे। 
 
वहां पहुंचकर वह कनाडा के सेंट जॉन आर्ट सेंटर में अपनी पेंटिंग्स की एकल प्रदर्शनी लगवाने वाले सबसे सफल नन्हे कलाकार बन गए। इससे भी ज्यादा आश्चर्य की बात यह है कि उनकी पेंटिंग सैंकड़ों डॉलर में बिक रही हैं। कोलारकर की पेंटिंग की प्रेरण गैलेक्सी, डायनासोर और ड्रैगन जैसे विषय हैं। 
 
विदित हो कि अभी हाल ही में उनकी पेंटिंग्स की प्रदर्शनी न्यूयॉर्क के आर्ट एक्सपो में भी लगी थी। विदित हो कि न्यूयॉर्क का आर्ट एक्सपो दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट ट्रेड शो है। 
 
जनवरी के महीने में कनाडा के सेंट जॉन आर्ट सेंटर में अद्वैत ने अपनी पेंटिग्स की पहली प्रदर्शनी आयोजित की थी। इस प्रदर्शनी का टाइटल 'Colour Blizzard'था। CTV न्यूज के मुताबिक इस प्रदर्शनी में अद्वैत की पेंटिंग्स को कुल 2,000 डॉलर (1.3 लाख रुपए से अधिक राशि) हासिल हुई। 
 
अद्वैत की मां कहती हैं कि बेटे के काम को पहचान मिलने पर उन्हें गर्व की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा, 'उसकी खुशी  हमारे लिए बेहद जरूरी है। हम उसे इसी तरह से पूरी जिंदगी कला का लुत्फ उठाते हुए देखना चाहते हैं।'

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख