sawan somwar

अभिनेता अरमान कोहली गिरफ्तार, NCB ने की 12 घंटे पूछताछ

Updated: रविवार, 29 अगस्त 2021 (11:08 IST)
ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी ने अभिनेता अरमान कोहली से 12 घंटे तक पूछताछ की।

एनसीबी मुंबई ने आबकारी अधिनियम की कई धाराओं में अभिनेता अरमान कोहली पर केस दर्ज किया है। ड्रग्स मामले में एनसीबी मुंबई जब्त कोकीन को मुंबई लाने के लिए इस्तेमाल किए गए मार्ग और लिंकेज का पता लगा रही है। साथ ही अन्य तस्करों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।

बीते दिन शनिवार को हुई छापेमारी में अरमान कोहली के घर से ड्रग्स बरामद हुए हैं, जिसके बाद उन्हें एनसीबी के दफ्तर ले जाया गया था और एनसीबी के अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की।

इससे पहले एनसीबी ने टीवी एक्टर गौरव दीक्षित के घर छापेमारी की थी और वहां से एमडी और चरस जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए थे। उन्हें 30 अगस्त तक के लिए एनसीबी की हिरासत में भेज दिया गया है।

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद CJP का केंद्र पर वादाखिलाफी का आरोप, 24 अगस्त को बैठक, फिर आंदोलन के संकेत

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

राहुल गांधी के सामने छात्रा ने उठाया AI और Cyber Security का मुद्दा, पूछा- महंगी पढ़ाई से गरीब छात्रों का क्या होगा

बाढ़ प्रभावितों के लिए प्रशासनिक मशीनरी को पूरी तरह सक्रिय, CM योगी के निर्देश पर राहत-बचाव कार्य तेज

पूर्वी यूपी की विरासत और झरनों से रूबरू होंगे 80 बाइकर्स, ‘द राइडिंग चैप्टर्स-2’ में दिखेगा उत्तर प्रदेश का नया अंदाज

अगला लेख