dharma sangrah
✕

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कंटेनर से टकराई कार, 5 की मौत

Updated: मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (09:45 IST)
आगरा। आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस पर एक दर्दनाक हादसे में मंगलवार तड़के डीजल लेकर जा रहे एक ट्रक कंटेनर से टकरा जाने के बाद एक कार में आग लग गई और उसमें सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई।
 
एत्मादपुर की पुलिस क्षेत्राधिकारी अर्चना सिंह ने बताया कि ट्रक कंटेनर की रफ्तार काफी तेज थी और उसके चालक ने अचानक उसे गलत दिशा में मोड़ दिया, तभी तेज गति से आगरा से लखनऊ जा रही एक कार, ट्रक कंटेनर के डीजल टैंक से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
 
उन्होंने बताया कि कार में सेंट्रल लॉक लगा होने के कारण उसमें सवार सभी यात्री वाहन के अंदर फंस गए और आग की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई।
 
सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेस पर बने एक बूथ के एक कर्मचारी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और दमकल के वाहनों को आग बुझाने के लिए बुलाया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक कार में सवार पांचों लोग बुरी तरह जल चुके थे।
 
उन्होंने बताया कि ट्रक कंटेनर चालक घटनास्थल से फरार हो गया और उसकी तलाश की जा रही है। (भाषा) 
 

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख