Hanuman Chalisa
✕

आईसीयू में एसी फेल, पांच मरीजों की हुई मौत

Updated: शुक्रवार, 8 जून 2018 (12:17 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में भीषण गर्मी और उमस के बीच हैलट अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में एसी सिस्टम फेल होने से कथित रूप से पांच मरीजों की मौत हो गई, लेकिन अस्पताल प्रशासन इन मौतों का कारण बीमारी मान रहा है।
 
एडीएम सिटी सतीश पाल ने बताया कि इस संबंध में तत्काल कुछ कहना ठीक नहीं है। मामले की जांच के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने कहा कि मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
उन्होंने बताया कि जैसे ही यह मामला जिलाधिकारी के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल दो एसी की व्यवस्था कराई। उन्होंने बताया कि मौतों की वजह के संबंध में डॉक्टरों से बात भी की गई और चिकित्सकों ने यही बताया है कि एक मौत गुरुवार सुबह हुई थी और एक शाम को। दोनों ही मरीजों की उम्र 75 के ऊपर है। उनकी धड़कनें दो बार पहले भी रुक चुकी थीं। डाक्टरों ने यह भी बताया कि मरीजों की मौत शॉक और सेप्टीसीमिया से हुई। (वार्ता)

Show comments

'अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा की बारी', डिप्टी CM केशव मौर्य का बयान, UP 2027 चुनाव को लेकर आखिर क्या है भाजपा का प्लान

Hero की इलेक्ट्रिक कार, 2 सीट, कॉम्पैक्ट डिजाइन और पंख जैसे दरवाजे होंगे खासियत

Rahul Gandhi News : राहुल गांधी और INDIA गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट को सौंपे 48 सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार से मांगा जवाब

Bilkis Bano Case: गैंगरेप और हत्या मामले में 2 दोषियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, 17 साल से जेल में थे बंद

Maruti की इस सस्ती कार के दीवाने हुए लोग, बिक्री आंकड़ों ने चौंकाया

सभी देखें

होमस्टे खोल रहे हैं उत्तराखंड में घर वापसी का रास्ता

ट्रंप की नई चेतावनी से लेकर सोनिया गांधी के भावुक होने तक: जानिए 17 नवंबर की 5 बड़ी खबरें

राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे

यूपी की किशोरियों को स्कूलों में मिलेंगे मुफ्त सैनिटरी पैड, माहवारी पर झिझक दूर करने के लिए चलेगा अभियान

यूपी के 24,141 अंशकालिक अनुदेशकों को योगी सरकार की सौगात, मानदेय के लिए जारी हुए 41 करोड़ रुपए

अगला लेख