kundali milan
✕

हैदराबाद में टीवी एक्ट्रेस के साथ भाजपा के पूर्व विधायक के बेटे ने किया दुर्व्यवहार

Updated: सोमवार, 2 दिसंबर 2019 (08:48 IST)
हैदराबाद। हैदराबाद में एक महिला टीवी कलाकार ने पूर्व विधायक और भाजपा नेता के बेटे तथा उसके 2 मित्रों पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कलाकार ने अपनी शिकायत में कहा कि टी. नंदेश्वर गौड़ के बेटे आशीष गौड़ और उसके 2 मित्रों ने रविवार तड़के एक होटल में उसके और उसकी दोस्तों के साथ दुर्व्यवहार किया।
 
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने (आशीष और उसके दोस्तों ने) हमारा हाथ खींचा, हम पर चिल्लाए और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। साथ ही उन्होंने हम पर बोतलें भी फेंकीं। पुलिस ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया कि होटल में तैनात बाउंसरों ने आशीष गौड़ और उसके दोस्तों का पक्ष लेते हुए उन्हें वहां से जाने के लिए कहा।
 
महिला की शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए और 509 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तीनों आरोपी फरार हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा से जुड़े आशीष गौड़ ने हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के आरोपियों की मौत की सजा देने की मांग करते हुए शनिवार को प्रदर्शन भी किया था। (भाषा)

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख