Daily Horoscope
✕

फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी तेलगी की मौत

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (12:31 IST)
पुणे। अरबों रुपए के फर्जी स्टाम्प पेपर घोटाले के मुख्य आरोपी अब्दुल करीम तेलगी की सोमवार रात बेंगलुरु के एक अस्पताल में मौत हो गई। 
 
यरवदा जेल के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि तेलगी (65) की मौत बेंगलुरु के विक्टोरिया अस्पताल में हुई है। वह पिछले 11 वर्षों से जेल में था।
 
समानांतर अर्थव्यवस्था चलाने वाले अब्दुल करीम ने कई वर्ष यरवदा जेल में बिताए थे और खराब स्वास्थ्य के आधार पर उसकी पत्नी और बेटी की ओर से बार-बार किए गए आग्रह के बाद तेलगी को बेंगलुरु की पराप्पान अग्रहार जेल में स्थानां‍तरित किया गया था। वह पिछले कई वर्षों से अनेक बीमारियों से जूझ रहा था। 
 
अब्दुल करीम का भाई अजीम तेलगी खानापुर निगम परिसद में एक अच्छे पद पर है और वह भी स्टाम्प घोटाले का सह-आरोपी बनाया गया था। तेलगी कर्नाटक में बेलगांव जिले के खानापुर गांव का रहने वाला था। (वार्ता)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

तुर्किये-पाकिस्तान समेत 4 देशों ने किया 'बद्र' रक्षा समझौता, भारत के लिए क्या मायने?

पन्ना में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, बांध में डूबने से 2 युवकों की मौत, 3 घायल

MP : दिवाली-त्योहारों पर कार्बाइड गन और लैम्प पर सख्ती, CM डॉ. मोहन यादव बोले- हादसा हुआ तो कलेक्टर-SP होंगे जिम्मेदार

मार्को रुबियो पहुंचे जामनगर रिफाइनरी, न्यू एनर्जी गीगा-फैक्ट्री और डेटा सेंटर में अमेरिकी कंपनियों से सहयोग पर चर्चा

8-10 मिनट में मौके पर पहुंची यूपी पुलिस, बचीं कई जिंदगियां; योगी सरकार में पुलिस बजट 2.7 गुना बढ़ा

अगला लेख