Hanuman Chalisa
✕

2019 की ईद पर सलमान खान की यह फिल्म होगी रिलीज

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (12:24 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अगली फिल्म “भारत” वर्ष 2019 में ईद के अवसर पर रिलीज होगी। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में 51 वर्षीय सलमान टाइटल रोल यानी भारत की भूमिका में नजर आएंगे। ‘‘भारत’’ के साथ ही वह ईद के मौके पर अपनी फिल्मों को रिलीज करने का चलन जारी रखेंगे।
 
यह फिल्म वर्ष 2014 की दक्षिण कोरियाई फिल्म “ओड टू माय फादर” का आधिकारिक रूपांतरण है जिसमें वर्ष 1950 के कोरियाई युद्ध के दौरान हंगनम को खाली कराने जैसी घटनाओं और एक आम आदमी के जीवन के जरिये वर्ष 1950 से लेकर मौजूदा वक्त तक के आधुनिक कोरियाई इतिहास को बताया गया है।
 
फिल्म में नर्सों और अवयस्कों को 60 के दशक में पश्चिम जर्मनी तथा वियतनाम युद्ध में भेजने के सरकार के फैसले के बारे में भी बताया गया है। “भारत” का निर्माण अतुल अग्निहोत्री कर रहे हैं जिन्होंने बर्लिन फिल्म महोत्सव के दौरान इस दक्षिण कोरियाई फिल्म की स्क्रीनिंग देखकर इस राजनीतिक विषयवस्तु को भारतीय दर्शकों के लिए चुना।
 
अग्निहोत्री ने कहा कि “भारत” मूल फिल्म से प्रेरित होगी लेकिन यह भारतीय परिदृश्य के ज्यादा करीब होगी। सलमान खान इससे पहले जफर की फिल्म ‘‘सुल्तान” और बहुप्रतीक्षित फिल्म “टाइगर जिंदा है” में काम कर चुके हैं। ‘‘टाइगर जिंदा है’’ 22 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
 
‘‘भारत’’ की शूटिंग भारत में पंजाब तथा दिल्ली के अलावा अबुधाबी और स्पेन में भी होगी।(भाषा)

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख