sundarkand

सांप्रदायिक सौहार्द की अद्‍भुत मिसाल, अब्दुल हमीद की दुर्गा पूजा (वीडियो)

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (17:49 IST)
देश में लोग जहां धर्म-जाति और मजहब के नाम पर एक-दूसरे से लड़ते-झगड़ते रहते हैं, वहीं यूपी के जौनपुर में एक ऐसा मुस्लिम परिवार भी है जो कौमी एकता की अद्‍भुत मिसाल है। 
 
अब्दुल हमीद नामक मुस्लिम व्यक्ति यहां न सिर्फ दुर्गा पंडाल बनाने में मदद करते हैं, बल्कि माथे पर टीका लगाकर पूरी श्रद्धा के साथ हाथ में पूजा की थाली लिए आरती करते हैं। 
 
खुटहन थाना क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी अब्दुल हमीद पिछले 4 वर्षों से मां दुर्गा का पंडाल सजाते आ रहे हैं। इतना ही नही पंडाल में पूजा-पाठ आरती पूरी श्रद्धा से करने वाले अब्दुल हमीद मां दुर्गा में पूरी आस्था रखते है। घर पर होने वाले शादी-ब्याह में भी निमंत्रण कार्ड पर हिन्दू देवी-देवताओं की फोटो छपवाकर सबको आमंत्रित भी करते हैं। 
 
सबसे खास बात तो यह है कि अब्दुल के इस कार्य को लेकर अन्य मुसलमान भी बुरा नही मानते हैं। हमीद का कहना है कि मां की पूजा से उनके मन को शांति मिलती है। उनका पूरा गांव एकता की डोर में बंधा हुआ है। हिन्दू-मुसलमान को लेकर उनके गांव में कोई भी भेद नही है। सभी लोग एक-दूसरे के सुख-दुख और त्योहारों में शामिल होते हैं। 
 

Show comments

CJP ने संगठन में किए बड़े बदलाव, नए पदाधिकारियों का ऐलान, पार्टी ने बताया अब आगे का क्या है प्लान

Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 का नया अवतार लॉन्च, ₹92,990 से शुरू कीमत, मिलेंगे Ride Modes, TFT डिस्प्ले और Google Maps

पाकिस्तान को चीन और तुर्की के हथियारों की सप्लाई? 60 घंटे की रहस्यमयी 'सैन्य एयरलिफ्ट' से मची हलचल

बांके बिहारी मंदिर के चढ़ावे पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- दान का हर पैसा दान पेटी या ऑनलाइन खाते में ही जमा हो

8.7 करोड़ युवा 'NEET' श्रेणी में दर्ज! जानिए क्यों 15 से 29 साल के युवाओं पर नीति आयोग ने जारी किया रेड अलर्ट

सभी देखें

कृति सेनन के राखी विज्ञापन पर क्यों मचा विवाद? राहुल गांधी के समर्थन से फिर गरमाई बहस, कंगना ने दिया था बयान

India China Relations : भारत-चीन संबंधों में आई नई गर्माहट, अजीत डोभाल का बड़ा बयान, बोले- मोदी-शी जिनपिंग ने दी स्पष्ट दिशा

बाबा महाकाल की कृपा से सिंहस्थ-2028 का आयोजन भव्य और दिव्य होगा: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट के अहम फैसलों पर लगाई मुहर, प्रदेश के विकास के लिए 10 हजार 630 करोड़ रुपये मंजूर

कर्नल सोफिया मामले में मंत्री विजय शाह के खिलाफ अभियोजन की मंजूरी नहीं देगी मध्यप्रदेश सरकार!

अगला लेख