shradh paksha
✕

योगीजी के पास हर काम का समय है मगर उन 25 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने का नहीं : संजय सिंह

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (17:36 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बातचीत के दौरान मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्‍यमंत्री कभी केरल घूम रहे हैं,कभी बिहार घूम रहे हैं,कभी हरियाणा घूम रहे हैं और जब 25 लोगों की जान चली गई थी उस वक़्त हिंडन एयरपोर्ट पर उतरे थे। वे उस समय प्रधानमंत्री जी के साथ फोटो खिंचवा रहे थे।आदित्यनाथ जी के पास हर काम का समय है मगर उन 25 लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त करने का समय नहीं,ऐसे संवेदनहीन मुख्यमंत्री से आप न्याय की उम्मीद नहीं कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि मुरादनगर में श्मशान में दलाली का जो मामला सामने आया जिसमें 25 लोगों की जान चली गई है उनके परिवारों से मैं मिलने गया था, वे लोग काफी दुखी हैं, पीड़ित और आक्रोशित हैं।लोग अपने परिजन की लाश लेकर श्मशान गए थे लेकिन उन्हें नहीं मालूम था कि आदित्यनाथ सरकार के दलाली खाने के कारण श्मशान में ही 25 लोगों की जान चली जाएगी, जहां से उनकी लाशों को घर ले जाना पड़ेगा।

संजय सिंह ने कहा कि मुझे स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान चेयरमैन से इस भ्रष्टाचार की कई बार शिकायत हुई फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।विभागीय मंत्री और विभागीय अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही ना होना साबित करता है कि ऊपर से लेकर नीचे तक योगी आदित्यनाथ की सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

मुरादनगर में हुई घटना केवल एक नगर पालिका का मामला नहीं है बल्कि ऐसी दलाली और भ्रष्टाचार उत्तर प्रदेश के सभी नगर पालिकाओं और ज़िलों में हो रहा है। सांसद संजय सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ आप एक साथ सारे विपक्ष वालों का गला पकड़कर उनको जेल में डाल दो,हम जैसे लोगों को काला पानी की सजा दे दो ताकि हम किसी मुद्दे पर कुछ बोल ना पाएं चाहे वह हाथरस कांड हो या बदायूं कांड हो, आपको शांति मिल जाएगी।

लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख