Daily Horoscope
✕

पाकिस्तान में ब्लैकआउट हुआ तो सोशल मीडिया ने कर दिया ट्रोल

Updated: रविवार, 10 जनवरी 2021 (17:33 IST)
पाकिस्‍तान में इस्लामाबाद लाहौर कराची रावलपिंडी और मुल्तान समेत कई शहरों में बैल्‍क आउट के बाद रविवार को काफी जद्दोजहद के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस घटना के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर भड़ास निकाली

पाकिस्‍तान में इस्लामाबाद, लाहौर, कराची, रावलपिंडी और मुल्तान समेत कई शहरों में बैल्‍क आउट के बाद रविवार को काफी जद्दोजहद के बाद कहीं पूरी तरह तो कहीं आंशिक तौर पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। समाचार एजेंसी पीटीआइ ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बिजली प्रणाली में खराबी के चलते देश के अनेक शहरों और कस्बों में शनिवार रात बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई जिससे हर ओर अंधेरा छाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्‍तान के कई शहरों में आधी रात के बाद अचानक एक ही समय बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी वजह से कराची, रावलपिंडी, लाहौर, इस्लामाबाद, मुल्तान के अलावा कई अन्य शहरों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

ऊर्जा मंत्री उमर अयूब खान ने कहा कि तकनीकी दल बिजली आपूर्ति बहाल करने में जुटा है। इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, मुल्तान, कराची और फैसलाबाद जैसे शहरों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है लेकिन पहले जैसी स्थिति लाने में थोड़ा वक्त लगेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री इमरान खान को मौजूदा स्थिति से अवगत करा दिया गया है।

सूचना मंत्री शिबली फराज ने बताया कि सिंध प्रांत में गुड्डू बिजली संयंत्र में शनिवार रात 11.41 बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। वहीं इस्लामाबाद के उपायुक्त हमजा शफकत ने कहा कि नेशनल ट्रांसमिशन डिस्पैच कंपनी की लाइनें खराब होने के चलते यह समस्‍या आई। हालांकि बिजली आपूर्ति किस वजह से ठप हुई इस बात का पता नहीं चल सका है। इमरान सरकार का कहना है कि अभी सब कुछ सामान्य होने में थोड़ा वक्त लगेगा।
Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख