मंगलवार, 22 जुलाई 2025
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. प्रादेशिक
  4. Aadhaar card, registration number based,
Written By
Last Modified: सोमवार, 4 अप्रैल 2016 (18:44 IST)

आधार के साथ जुड़ा यह बड़ा रिकॉर्ड

Aadhaar card
नई दिल्ली। देश में विशिष्ट पहचान संख्या 'आधार' का पंजीकरण 100 करोड़ पहुंच गई है और जल्दी ही देश के सभी लोगों को इससे जोड़ दिया जाएगा। संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को यहां कहा कि ऐतिहासिक दिन है। 
देश में आधार पंजीकरण संख्या 100 करोड़ पहुंच गई है। हर दिन पांच से सात लाख लोगों का आधार के लिए पंजीकरण किया जा रहा है और जल्दी ही देश के सभी लोगों को इससे जोड़ दिया जाएगा। यह दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पहचान प्लेटफॉर्म है और दुनिया में हर जगह इसकी तारीफ हो रही है।" 
 
प्रसाद ने कहा कि देश के 73.96 करोड़ वयस्कों के पास आधार कार्ड है जो कि कुल वयस्क जनसंख्या का 93 प्रतिशत है। पांच से 18 वर्ष की आयु के 22.25 करोड़ (67 प्रतिशत) बच्चों और शून्य से पांच वर्ष की उम्र के 2.30 करोड़ (20 प्रतिशत) बच्चों को आधार से जोड़ा जा चुका है।
 
उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में सरकारी सेवाओं को आधार से जोड़ा गया है। इनमें 24.89 करोड़ बैंक खाते, 11.80 करोड़ (71 प्रतिशत) एलपीजी कनेक्शन, 11.39 करोड़ (45 प्रतिशत) राशन कार्ड और 5.90 करोड़ (60 प्रतिशत) मनरेगा कार्ड को आधार के साथ जोड़ दिया गया है। 
 
उन्होंने बताया कि आधार के कारण एलपीजी सब्सिडी में 15000 करोड़ रुपए, तीन राज्यों में छात्रवृत्ति में 276 करोड़ रुपए, तीन राज्यों में पेंशन में 66 करोड़ रुपए और पीडीएस में 2346 करोड़ रुपए की बचत हुई है। (वार्ता)