suvichar
✕

महाराष्ट्र में कुएं में मिले सैकड़ों आधार कार्ड, जांच के आदेश

Updated: बुधवार, 14 मार्च 2018 (18:17 IST)
यवतमाल (महाराष्ट्र)। युवकों के एक समूह ने बुधवार को जिले के एक कुएं की सफाई के दौरान सैकड़ों आधार कार्ड फेंका हुआ पाया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। जिला प्रशासन ने इस संबंध में जांच के आदेश दिए हैं, वहीं डाक विभाग के अधिकारियों के खिलाफ इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज हुई है।


अधिकारी ने बताया कि शिंदे नगर क्षेत्र के एक मंदिर के कुएं में कुछ प्लास्टिक बैग पाए जाने के बाद युवक उसकी सफाई का काम कर रहे थे। बैग खोलने के बाद उसमें आधार कार्ड की सैकड़ों मूल प्रति देखकर वे हैरान रह गए। इनमें से ज्यादातर आधार कार्ड शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित लोहारा गांव के लोगों के थे।

ज्यादातर आधार कार्ड पहचान के लायक नहीं रह गए लेकिन 157 आधार कार्डों को थोड़ा ही नुकसान पहुंचा था। इन पर यूनिक आईडिफिकेशन संख्या लिखा हुआ दिख रहा था। इन आधार कार्डों को तहसीलदार सचिन शेजल ने अपने कब्जे में ले लिया है। शिकायत के बाद यवतमाल के कलेक्टर राजेश देशमुख ने तहसीलदार को इस संबंध में जांच करने और रिपोर्ट देने का आदेश दिया।

पंचनामे के बाद तहसीलदार ने मंगलवार को अवधूतवादी में डाक विभाग के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। बरामद किए गए आधार कार्ड साल 2011 और 2014 के बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने जारी किए हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दीपावली से पहले भोपाल में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, मिठाई-नमकीन से लेकर बादाम तक के सैंपल लिए

दहशत फैलाने की साजिश! अमिताभ बच्चन का बंगला, दिल्ली के स्कूलों और कोलकाता एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी

मक्का-मदीना में फंसे 4000 भारतीय जायरीन! उड़ानें रद्द होने से हड़कंप, ओवैसी की केंद्र सरकार से बड़ी मांग

बंगाल की खाड़ी में गहराया चक्रवाती तूफान का खतरा, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

सनकी ने पहले पैर पर चढ़ाई कार, फिर बोनट पर बाप-बेटे को लटकाकर 4 किमी दौड़ाया, खौफनाक दृश्‍य देख दहशत में आए लोग

अगला लेख