• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 82 years imprisonment for sexual harassment of minor in Kerala
Written By
Last Modified: पालक्काड (केरल) , शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (21:53 IST)

नाबालिग के यौन उत्पीड़न की सजा 82 साल, लाखों का जुर्माना भी

नाबालिग के यौन उत्पीड़न की सजा 82 साल, लाखों का जुर्माना भी - 82 years imprisonment for sexual harassment of minor in Kerala
82 years sentence for sexual assault : केरल के पालक्काड की एक अदालत ने 2019 में 11 साल की एक लड़की के यौन उत्पीड़न के लिए एक व्यक्ति को शुक्रवार को कुल 82 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोषी पर 340000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने जुर्माने की राशि पीड़िता को प्रदान करने का निर्देश दिया।
 
पालक्काड की एक त्वरित अदालत के विशेष न्यायाधीश रामू रमेश चंद्रभानू ने दोषी सिवन पर 340,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया। अदालत ने प्राधिकारियों को जुर्माने की राशि पीड़िता को प्रदान करने का निर्देश दिया। विशेष लोक अभियोजक निशा विजयकुमार ने कहा कि आरोपी 40 साल जेल में काटेगा। उसे अधिकतम कारावास की सजा सुनाई गई है।
 
सिवन को पॉक्सो अधिनियम की धारा 5(आई) के तहत अपराध के लिए 40 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई। अभियोजन पक्ष ने मुकदमे की सुनवाई के दौरान 17 दस्तावेज पेश किए और 19 गवाहों का परीक्षण किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
सांसदों के निलंबन पर राहुल का तंज, सरकार ने 60% जनता का मुंह बंद कर दिया