Daily Horoscope
✕

तिरंगा फहराने के लिए 80 फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, गिरने से मौत

Updated: गुरुवार, 16 अगस्त 2018 (10:28 IST)
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोबाइल टॉवर पर चढ़कर झंडा फहराने की कोशिश कर रहे एक युवक की गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को ये जानकारी दी।
 
 
जिआगंज पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा कि 19 साल का बिशाल केदार झंडा फहराने के लिए मोबाइल टॉवर के ऊपर चढ़ गया, लेकिन वो 80 फुट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। बिशाल केदार को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
 
इससे पहले बुधवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक ऐसी ही एक घटना महाराष्‍ट्र के बारामती में हुई। झंडा फहराने के दौरान एक युवक टॉवर पर चढ़ गया। लोगों के काफी समझाने-बुझाने के बावजूद वह उतरने को तैयार नहीं हुआ।
 
इस दौरान झंडारोहण करने के लिए सांसद सुप्रिया सुले वहां पहुंचीं। युवक को टंकी पर चढ़ा देख सुप्रिया ने उसे समझाया और नीचे उतरने को कहा। काफी देर तक समझाने के बाद युवक टॉवर से नीचे उतरा जिसके बाद झंडारोहण किया गया। (वार्ता)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

दिल्ली के विज्ञान भवन में सम्मानित हुए इंदौर के डॉ. अशोक भार्गव, मिला प्रतिष्ठित 'हिन्दी गौरव सम्मान'

UP Election 2027 : ओवैसी-चंद्रशेखर की जोड़ी से यूपी की सियासत में हलचल, क्या PDA फॉर्मूले की बढ़ेगी मुश्किल?

देव दीपावली पर 11 लाख से अधिक दीपों से जगमगाएंगे काशी के घाट : CM योगी

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

अगला लेख