Hanuman Chalisa
✕

मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने अब तक 8 को किया गिरफ्तार

Updated: मंगलवार, 7 जून 2022 (23:58 IST)
चंडीगढ़। पंजाब पुलिस ने मंगलवार को कहा कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के संबंध में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों को, गायक पर गोली चलाने वाले लोगों को रहने की जगह उपलब्ध कराने, टोह लेने (रेकी) और अन्य प्रकार की सुविधा मुहैया कराने के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है।
 
पुलिस ने यह भी कहा कि उन्होंने वारदात को अंजाम देने वाले 4 शूटर की भी पहचान की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हरियाणा में सिरसा निवासी संदीप सिंह उर्फ केकड़ा, बठिंडा के तलवंडी साबो निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना और ढैपई, फरीदकोट के रहने वाले मनप्रीत भाऊ के रूप में की गई है।
 
इसके अलावा अमृतसर के डोडे कलसिया गांव निवासी सराज मिंटू, हरियाणा में तखत मल के रहने वाले प्रभदीप सिद्धू उर्फ पब्बी, सोनीपत हरियाणा के रेवली गांव के रहने वाले मोनू डागर, हरियाणा में फतेहाबाद के निवासी पवन बिश्नोई और नसीब के रूप में की गई है।
 
पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने 29 मई को मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य पुलिस ने इस हत्याकांड को गिरोहों के बीच की दुश्मनी का मामला करार दिया है। पुलिस का कहना है कि इसके पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ है।
 
बिश्नोई गिरोह के सदस्य और कनाडा में रहने वाले गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। पिछले साल अकाली दल के नेता विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या कर दी गई थी जिसके प्रतिशोधस्वरूप मूसेवाला की हत्या की गई। गैंगस्टररोधी कार्यबल के प्रमुख और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रमोद बान ने कहा कि संदीप उर्फ केकड़ा ने गोल्डी बराड़ और सचिन थापन के निर्देश पर मूसेवाला का प्रशंसक बनकर उस पर नजर रखी थी।
 
बान ने कहा कि केकड़ा ने गायक के साथ सेल्फी भी खिंचवाई थी, जब मूसेवाला अपनी हत्या से कुछ मिनट पहले घर से निकल रहे थे। एडीजीपी बान ने कहा कि केकड़ा ने शूटर और विदेश में बैठे आकाओं से गायक के बारे में हर जानकारी साझा की थी, जैसे कि उसके साथ सुरक्षाकर्मी नहीं थे, वाहन में कितने लोग सवार थे, वाहन की जानकारी, वह एक महिंद्रा थार में सफर कर रहे थे, जो बुलेटप्रूफ नहीं थी, आदि।
 
एडीजीपी ने कहा कि मनप्रीत मन्ना ने सराज मिंटू के निर्देश पर मनप्रीत भाऊ को टोयोटा कोरोला कार मुहैया कराई थी जिसने बाद में कार उन लोगों को दी थी जिन पर शूटर होने का शक है। उन्होंने कहा कि मिंटू, गोल्डी बराड़ और सचिन थापन का नजदीकी सहयोगी है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

अगला लेख