dipawali
✕

कोविड प्रोटोकॉल के तहत मनाया 75वां स्वतंत्रता दिवस

Updated: मंगलवार, 17 अगस्त 2021 (19:50 IST)
जयपुर। जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी में कोविड प्रोटोकॉल एवं गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर नेशनल युनिवर्सिटी के अध्यक्ष चांसलर डॉ. संदीप बख्शी ने विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण कर किया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का भी आयोजन किया गया।
 
समारोह में जेएनयू के अध्यक्ष बख्शी ने देश को आजाद कराने में अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को याद किया एवं राष्ट्र की प्रगति में बाधक सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध लड़ने की बात कही। साथ ही समारोह में उपस्थित सभी लोगों से राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बरकरार रखने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम सभी वैश्विक महामारी कोविड से लड़ रहे हैं एवं सभी समुदाय के लोग मजबूती से एक साथ खड़े हैं, जो कि सराहनीय है। इसके साथ ही उन्होंने जेएनयू में कार्यरत चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। 
 
उन्होंने समाज में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल की केस स्टडी का जिक्र करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का आहवान किया। उन्होंने जेएनयू जयपुर की विकास या़त्रा, उदेश्य एवं भावी योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर डॉ. बक्शी ने मेडिकल कॉलेज की त्रैमासिक पत्रिका ‘दर्पण‘ एवं ‘फ्रीडम फ्रेगनेंसेज‘ आजादी के शहीदों को समर्पित पुस्तक का विमोचन किया गया। उन्होने कहा कि देश व सेना के प्रति सम्मान के रूप में जल्द ही कैंपस में मिग 27 एयर क्रॉफ्ट को स्थापित किया जाएगा।
 
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में देश भक्ति गीतों एवं कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। समारोह में फेकल्टी सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे। 

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

Earthquake in Jammu and Kashmir : जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके, दहशत में घर से निकले लोग

बेंजामिन नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियों ने गादी आइजेनकोट को दिया समर्थन, इजराइल में बदल सकता है सत्ता का समीकरण

जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, क्राइम ब्रांच ने पूछे करीब 70 सवाल

चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता, DRDO ने किया स्वदेशी प्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण

फ्रांस के ब्लड बैंक पर साइबर अटैक, दूर से हैक कर बढ़ा दिया गया खून रखने वाले फ्रिज का तापमान, बैंकिंग समूह भी निशाने पर

अगला लेख