Hanuman Chalisa
✕

UP : नाबालिग भानजी से किया दुष्‍कर्म, दोषी को मिली 7 साल की कठोर सजा

Updated: बुधवार, 2 जुलाई 2025 (19:29 IST)
Uttar Pradesh crime news : गाजियाबाद के एक व्यक्ति को सोमवार को पॉक्सो अदालत ने 7 साल पहले अपनी नाबालिग भानजी से बलात्कार करने के मामले में दोषी करार देते हुए 7 साल के कारावास की सजा सुनाई। पॉक्सो अदालत की विशेष न्यायाधीश ने 17 मई 2018 को नंदग्राम थाना क्षेत्र में अपनी नाबालिग भानजी से बलात्कार करने के दोषी को कठोर कारावास और 20000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई। बच्ची के मामा ने उसके अकेले होने का फायदा उठाया और बलात्कार किया। घटना के समय लड़की 11 साल की थी और कक्षा 5 में पढ़ती थी।
 
एक सरकारी वकील ने यह जानकारी दी। विशेष लोक अभियोजक संजीव कुमार बखरवा ने बताया, पॉक्सो अदालत की विशेष न्यायाधीश दीपिका तिवारी ने 17 मई 2018 को नंदग्राम थाना क्षेत्र में अपनी नाबालिग भानजी से बलात्कार करने के दोषी मनोज को सात साल के कठोर कारावास और 20,000 रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई है।
ALSO READ: 14 वर्षीय किशोरी की दुष्‍कर्म के बाद हत्या, आरोपी रिक्‍शा चालक गिरफ्तार
घटना के समय लड़की 11 साल की थी और कक्षा 5 में पढ़ती थी। 17 मई की रात नाबालिग अपने घर के एक कमरे में सो रही थी और उसके माता-पिता छत पर सो रहे थे। बच्ची का मामा भी उन्हीं के घर में रहता था। बखरवा ने बताया कि बच्ची के मामा ने उसके अकेले होने का फायदा उठाया और बलात्कार किया।
ALSO READ: नाबालिग से दुष्‍कर्म मामले में 45 वर्षीय शख्‍स को मिली उम्रकैद
विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि आरोपी मनोज को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया और नंदग्राम पुलिस ने मामला दर्ज किया। अभियोजक ने कहा, उसे अगले दिन जेल भेज दिया गया। आज अदालत ने उसे सजा सुनाई है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अगला लेख