sundarkand
✕

तेलंगाना में BRS को झटका, 6 MLC कांग्रेस में शामिल

Updated: शुक्रवार, 5 जुलाई 2024 (09:58 IST)
Telangana news : तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (BRS) को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 6 विधानपरिषद सदस्य गुरुवार देर रात मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए।
 
रेवंत रेड्डी के राष्ट्रीय राजधानी की दो दिवसीय यात्रा से लौटने के तुरंत बाद ये सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में बीआरएस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के बाद 6 विधायकों सहित कई नेता पार्टी छोड़ चुके हैं। बीआरएस के 6 नेताओं के कांग्रेस में शामिल हो जाने से तेलंगाना विधानपरिषद में कांग्रेस सदस्यों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है।
 
अब 40 सदस्यीय विधानपरिषद में बीआरएस के पास 19 सदस्य हैं। 4 मनोनीत सदस्य भी हैं, एआईएमआईएम के 2, भाजपा और पीआरटीयू के एक-एक और एक निर्दलीय सदस्य भी है, जबकि 2 सीट रिक्त हैं।
Edited by :Nrapendra Gupta 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख