biodatamaker
✕

श्रीनगर में मुठभेड़, 3 आतंकवादी ढेर

Updated: बुधवार, 30 दिसंबर 2020 (13:24 IST)
श्रीनगर। केंद्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के बाहरी इलाके में मंगलवार शाम से जारी मुठभेड़ में बुधवार को तीन आतंकवादी मारे गए तथा सुरक्षा बलों का अभियान जारी है।
 
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने श्रीनगर-बारामूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर उमराबाद लवायपोरा के समीप अभियान छेड़ा था।
 
सुरक्षा बल के जवान लक्षित इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी एक मकान में छुपे आतंकवादियों ने स्वाचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ चलती रही।
 
उन्होंने बताया कि अंधेरे और ठंड के कारण अभियान रोक दिया गया। सुरक्षा बलों ने कड़े गश्त और आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए लक्षित मकान के आसपास लाइटें लगवाई।
 
आज सुबह अभियान तेज कर दिया गया। करीब सात बजे तक दोनों तरफ से भीषण गोलीबारी हुई। इसी दौरान सुरक्षा बलों ने मकान में मोर्टार से गोले दागे, जहां आतंकवादी छुपे हुए थे। इसके बाद आतंकवादियों की ओर से गोलियां चलनी बंद हो जाने पर सुरक्षा बल के जवान मकान के भीतर घुसे।
 
उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए हैं। मृत आतंकवादियों की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। कानून एवं व्यवस्था को बिगड़ने से रोकने के लिए समीप के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। (वार्ता) 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

Mann Ki Baat के 12 साल, PM मोदी ने बताया कार्यक्रम को तीर्थयात्रा जैसा अनुभव, जनता को लेकर क्या बोले

CM योगी का बड़ा बयान: भारत ने वैश्विक मंच पर आर्थिक शक्ति का नया अध्याय लिखा, राष्ट्रहित को बताया सर्वोपरि

योगी सरकार का बड़ा शैक्षिक कदम, कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों की परीक्षा तैयारी के लिए बनेगी खास रणनीति

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

अगला लेख