sundarkand
✕

बिहार में 264 करोड़ की लागत से बना पुल ढहा, पिछले माह 16 जून को हुआ था उद्घाटन

Updated: गुरुवार, 16 जुलाई 2020 (12:48 IST)
बिहार। गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ ही तिरहुत के कई जिलों को जोड़ने वाले पुल का एक हिस्‍सा ढह गया। 264 करोड़ रुपए की लागत से बने सत्तरघाट महासेतु नामक इस पुल का उद्घाटन पिछले माह आज ही के दिन मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था।

एक माह पूर्व ही इस पुल का उद्घाटन हुआ था। लेकिन पानी के ज्यादा दबाव के कारण पुल का एक हिस्‍सा ढह गया। जिससे लोगों के आने-जाने का जरिया समाप्त हो गया। राज्‍य पहले से ही बाढ़ और कोरोनावायरस जैसी दोहरी मुसीबत से जूझ रहा है। इससे सुशासन का दावा करने वाली सरकार के दावों की पोल खुल गई है।

उल्‍लेखनीय है कि ये पुल गोपालगंज को चंपारण से और इसके साथ तिरहुत के कई जिलों को जोड़ता था। 16 जून को मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस पुल का उद्घाटन किया था। इसका निर्माण बिहार पुल निर्माण विभाग द्वारा कराया गया था। साल 2012 में इस पुल का निर्माण शुरू किया गया था।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख