dharma sangrah

गणतंत्र दिवस पर छत्तीसगढ़ में 12 महिलाओं समेत 24 नक्सलियों ने किया समर्पण

Updated: बुधवार, 27 जनवरी 2021 (14:58 IST)
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 12 महिलाओं समेत कुल 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया।पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि ए नक्सली दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय थे और इन्होंने मंगलवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

ALSO READ: Royal Enfield Classic 350 को मॉडिफाई कर बनाई रक्षिता एंबुलेंस, नक्सली इलाकों में बनेगी मददगार
पल्लव ने कहा कि समर्पण करने वालों में से 3 के सिर पर 1-1 लाख रुपए के इनाम की घोषणा की गई थी।अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों ने खोखली माओवादी विचारधारा से निराश होकर समर्पण कर दिया तथा समर्पण करने वाले नक्सली, जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान से भी प्रभावित थे।
 
समर्पण करने वालों में चिकपाल जंगलपाड़ा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के प्रमुख आयतु मुचाकी (31), चिकपाल स्कूलपाड़ा दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के प्रमुख बामन डेंगा सोढ़ी (40) और कमली मड़कम (32) के सिर पर 1-1 लाख रुपए का इनाम था।
 
अधिकारी ने कहा कि अन्य 21 नक्सली निचले काडर के थे। समर्पण करने वालों को 10-10 हजार रुपए की तात्कालिक सहायता दी गई है तथा सरकार की समर्पण और पुनर्वास नीति के तहत उन्हें अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। (भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

हाईवे पर चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई, 16 लाख रुपए से ज्यादा की विदेशी शराब जब्त, राजस्थान के दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान 6 दिन तक पथराव, 244 पुलिसकर्मी और 209 नागरिक घायल, रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

Sawan 2026 : सावन में आस्था का ज्वार, शिवालयों की घंटियों संग गूंजा 'बम-बम भोले', कांवड़ियों से गुलजार हुए बाजार, योगी सरकार ने किए पुख्ता इंतजाम

Delhi Earthquake : दिल्ली में सुबह-सुबह भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर 2.9 रही तीव्रता

अगला लेख