रविवार, 29 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा
Written By
Last Updated : गुरुवार, 30 जुलाई 2020 (09:25 IST)

लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा

Manipur government | लॉकडाउन के कारण फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को मणिपुर सरकार ने वापस भेजा
इम्फाल। मणिपुर सरकार ने तेंगनोपाल जिले में भारत-म्यांमार सीमा पर स्थित एक शहर में फंसे म्यांमार के 21 नागरिकों को बुधवार को उनके देश भेज दिया। अधिकारियों ने बताया कि कोविड-19 से निपटने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से ये लोग मोरे शहर में फंस गए थे।
उन्होंने बताया कि वापस भेजने से पहले इन लोगों की कोविड-19 की जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट में उनके संक्रमित न होने की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि 'इंडो म्यांमार फ्रेंडशिप ब्रिज' पर उन्हें आव्रजन अधिकारियों को सौंप दिया गया। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सोमेन मित्रा का फेफड़ों की बीमारी से निधन