• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 2 women gangraped and beaten up in Karnataka
Last Updated :कोप्पल (कर्नाटक) , शनिवार, 8 मार्च 2025 (16:45 IST)

Karnataka: इजराइली पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप और मारपीट

पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथ मौजूद 3 पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें एक नहर में धकेल दिया गया जिनमें से एक पर्यटक की मौत हो गई

Karnataka: इजराइली पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ गैंगरेप और मारपीट - 2 women gangraped and beaten up in Karnataka
Karnataka Crime News: हम्पी के पास सनापुर झील के किनारे गुरुवार रात 27 वर्षीय इजराइली पर्यटक समेत 2 महिलाओं के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म (gangrape) किया गया और उनसे मारपीट भी की गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार महिलाओं के साथ मौजूद 3 पुरुष पर्यटकों पर भी हमला किया गया और उन्हें एक नहर में धकेल दिया गया जिनमें से एक पर्यटक की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन तीनों संदिग्धों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
 
इसने कहा कि यह घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे उस समय हुई जब रात्रि भोजन के बाद होमस्टे संचालक 29 वर्षीय 1 महिला, इजराइली नागरिक और तीनों पुरुष पर्यटक सनापुर झील के पास तुंगभद्र नहर के किनारे बैठकर गिटार बजाते हुए संगीत का लुत्फ उठा रहे थे। इसने बताया कि पुरुष पर्यटकों में से एक अमेरिका से था जबकि अन्य ओडिशा और महाराष्ट्र के निवासी थे।ALSO READ: MP में बच्ची से हैवानियत, दुष्कर्म के बाद टांगें चीरने की कोशिश, प्राइवेट पार्ट में आए 28 टांके
 
पुलिस के अनुसार अपनी शिकायत में होमस्टे संचालक ने आरोप लगाया कि जब वे संगीत सुन रहे थे तो तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 लोग उनके पास आए और पूछा कि उन्हें पेट्रोल कहां मिलेगा। जब उसने उन्हें बताया कि आसपास कोई पेट्रोल पंप नहीं है तो आरोपियों ने 100 रुपए मांगे।
 
सिर पर वार करने की धमकी दी : शिकायतकर्ता ने प्राथमिकी में कहा कि होमस्टे संचालक उन्हें नहीं जानती थी इसलिए उसने उनसे कहा कि उनके पास रुपए नहीं हैं। जब पुरुषों ने बार-बार जोर दिया तो ओडिशा के पुरुष पर्यटकों में से एक ने उन्हें 20 रुपए दिए। इसके बाद तीनों पुरुषों ने कथित तौर पर बहस करना शुरू कर दिया और पत्थरों से उनके सिर पर वार करने की धमकी दी।ALSO READ: Indore: 7 वर्षीय लड़की से क्रूरतापूर्ण दुष्कर्म के मुजरिम को फांसी की सजा
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब महिला ने और पर्यटकों ने उन्हें रुपए देने से इंकार कर दिया तो कन्नड़ और तेलुगु बोलने वाले आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उन्होंने तीनों पुरुष पर्यटकों को नहर में धक्का दे दिया और महिला तथा इजराइल की पर्यटक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया।ALSO READ: अयोध्या में दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार, फूट-फूटकर रो पड़े सांसद अवधेश प्रसाद
 
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने होमस्टे संचालक की पिटाई भी की जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसका बैग भी छीन लिया तथा 2 मोबाइल फोन और 9,500 रुपए नकद छीन लिए। पुलिस ने बताया कि 3 पुरुष पर्यटकों में से 2 घायल हो गए जबकि 1 अन्य लापता हो गया जिसका शव शनिवार रात बरामद किया गया।ALSO READ: भोपाल में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप, एफआईआर दर्ज
 
पुलिस के अनुसार गंगावती ग्रामीण थाने में शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत जबरन वसूली, जान से मारने या गंभीर चोट पहुंचाने की मंशा से लूट या डकैती, हत्या के प्रयास और सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। दोनों महिलाओं का अस्पताल में इलाज जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta