Daily Horoscope
✕

त्राल में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को मार गिराया

Updated: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (09:50 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने मंगलवार को मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और सीआरपीएफ के जवानों की संयुक्त टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद त्राल के मीर मोहल्ला में सोमवार की शाम घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था।
 
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों के जवान इलाके में बढ़ने लगे, तभी आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। उन्होंने बताया कि जिस मकान के भीतर से आतंकवादी गोलाबारी कर रहे थे उसे सुरक्षा बलों ने विस्फोट से उड़ा दिया, जिसके बाद  मकान में आग लग गई।
 
सूत्रों के मुताबिक दो से तीन आतंकवादी इस क्षेत्र में छुपे हो सकते हैं। आतंकवादियों के भागने के प्रयास को विफल करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल के जवानों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। मंगलवार की सुबह सुरक्षाबलों ने अपना अभियान फिर शुरू किया और 2 आतंकियों को ढेर कर दिया।  

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख