Hanuman Chalisa
✕

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में 2 आतंकवादी मार गिराए

Updated: सोमवार, 9 मार्च 2020 (13:38 IST)
जम्मू। शोपियां में सुरक्षाबलों ने अब तक दो आतंकवादियों को मार गिराया है। रिहायशी इलाके में और आतंकी होने की आशंका के चलते तलाशी अभियान जारी है। 
 
इस अभियान में सेना, पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं। सुरक्षाबलों का आशंका है कि इलाके में 2 से अधिक आतंकी हैं। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी शांत है जबकि अन्य आतंकियों के इलाके में मौजूद होने की पुष्टि करने के लिए घर-घर की तलाशी ली जा रही है।
 
पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले शोपियां में आतंकी देखे जाने की सूचना मिली थी। उसी दौरान से सेना, पुलिस और सीआरपीएफ का संयुक्त दल यहां तलाशी अभियान जारी रखे हुए है। आज सुबह यह सूचना मिली कि शोपियां के ख्वाजा रेबन के जेनापोरा में कुछ संदिग्ध आतंकी देखे गए हैं।
 
सुरक्षाबल के जवान तुरंत वहां पहुंच गए और रिहायशी इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अपने आप को सुरक्षाबलों के बीच घिरा देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। वहीं सुरक्षाबलों ने भी अपनी पोजीशन संभालते हुए जवाब में गोलियां चलाई। आधे घंटे के भीतर ही सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया था।
 
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के वाथू गांव में रविवार शाम आतंकियों की मौजूदगी की सूचना के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। सूत्रों के अनुसार, सुरक्षाबलों को इस बात के पुख्ता सबूत मिले थे कि वाथू गांव में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद 62 राष्ट्रीय राइफल्स, सीआरपीएफ की 14वीं बटालियन व जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौन हैं वो जज, जिन्होंने अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को दी क्लीन चिट?

क्यों हिंसक हुआ अरुणाचल में बिजली परियोजना का विरोध?

अगला लेख