biodatamaker
✕

उत्तरकाशी में अग्रिम सुरक्षा चौकी तक 2 लोग पहुंच गए, सुरक्षा बलों के उड़े होश

Updated: मंगलवार, 9 अगस्त 2022 (22:18 IST)
देहरादून। 15 दिनों के भीतर उत्तरकाशी जिले की अग्रिम सुरक्षा चौकी तक 2 लोगों का पहुंच जाना सुरक्षा एजेंसियों के हड़कंप का कारण बना है। करीब 15 दिनों पहले सीमा की अग्रिम चौकी नीला पानी में एक युवक अवैध रूप से भ्रमण करता हुआ पकड़ा गया था।
 
पकड़े गए व्यक्ति के पास सीमा पर जाने के लिए कोई भी अनुमति पत्र नहीं था। तब सेना ने इसे पुलिस को सौंपा था, जहां इसे मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया था। बिना अनुमति यहां तक इन दोनों के पहुंच जाने से बॉर्डर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
 
बिहार राज्य निवासी एक युवक के भारत-चीन सीमा के सोनम बॉर्डर क्षेत्र में बिना अनुमति के ही पैदल वहां पहुंचने की खबर ने सोमवार को बॉर्डर सिक्योरिटी के दायरों में हड़कंप मचा दिया। रविवार को पकड़ में आया यह युवक सोनम तक पहुंचा कैसे? इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुट गई हैं।
 
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीरों ने सोनम बॉर्डर क्षेत्र से एक युवक को रविवार को हिरासत में लिया। उसे हर्षिल लेकर आया गया। उत्तरकाशी से 88 किलोमीटर दूर भैरव घाटी से सोनम 40 किलोमीटर दूर है। भारत-चीन बॉर्डर का यह कोर जोन है इसलिए सोनम तक जाने की अनुमति इनरलाइन परमिट के तहत पर्यटकों को भी नहीं दी जाती है।
 
सुरक्षा के लिहाज से इस क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर सेना, आईटीबीपी व अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात रहती हैं लेकिन बिहार के कंकरिया का रहने वाला राजकुमार सुरक्षा को धता बताते हुए यहां तक पहुंच गया।
 
राजकुमार नामक इस युवक ने गंगोत्री नेशनल पार्क के भैरव घाटी गेट को बिना अनुमति के पार कर लिया। राजकुमार ने भैरव घाटी से 23 किलोमीटर दूर नेलांग और नेलांग से 10 किमी दूर नागा होते हुए सोनम का सफर पैदल ही कर लिया जबकि नेलांग और नागा क्षेत्र में सेना व आईटीबीपी की कड़ी चौकसी है। इसके बावजूद राजकुमार सोनम तक पहुंचा कैसे? यह सवाल सुरक्षा को लेकर यहां खड़ा हो रहा है।
 
पकड़ा गया यह युवक मानसिक रूप से दिव्यांग है और अपने घर से 1 साल पहले लापता हो गया था। उसके परिवार की माली हालत ऐसी नहीं है कि उसको छुड़ाने उसके परिजन हर्षिल तक पहुंच सकें। इसलिए पुलिस इस युवक को कोर्ट में पेश करवाकर मानसिक रोगियों के अस्पताल पहुंचाने की कवायद कर रही है।(फ़ाइल चित्र)
लेखक के बारे में
एन. पांडेय
एन. पांडेय.... और पढ़ें

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली रवाना हुए अभिजीत दीपके, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

अगला लेख