biodatamaker
✕

श्रीनगर में लश्कर के 2 आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (14:54 IST)
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर से लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 2 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को विशेष नाकेबंदी की थी।
 
अधिकारी ने बताया कि सनत नगर चौक-रंगरेथ रोड क्षेत्र में ऐसे ही एक नाके पर जांच के दौरान सुरक्षाबलों ने जब एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया तो उसके पास से एक पिस्तौल और कुछ गोलियां भी बरामद हुई हैं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आतंकवादी से मिली जानकारी के आधार पर शहर के पंपोर इलाके में घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया जिसमें एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 3 पिस्तौलें और अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए हैं तथा एक मामला दर्ज किया गया है।
 
प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि गिरफ्तार आतंकवादी श्रीनगर जिले में आतंकवादियों, हथियारों/विस्फोटक सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाने और लश्कर के आतंकवादियों को समान मुहैया कराने में सहायता प्रदान करते रहे हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि उनकी पहचान ख्रीव पंपोर के शार शाली निवासी नवीद शफी वानी और पंपोर के कदलाबल निवासी फैजान राशिद तेली के तौर पर हुई है। ये दोनों ही 'हाइब्रिड' आतंकवादी हैं। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बल उन आतंकवादियों को 'हाइब्रिड' आतंकवादी कहते हैं, जो सामान्य जीवन में लौटने से पहले अपने आकाओं द्वारा उन्हें सौंपे गए किसी विध्वंसक कृत्य को अंजाम देते हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख