Daily Horoscope
✕

नूपुर शर्मा मामले में कांग्रेस ने कहा- भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (14:49 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा भाजपा से निलंबित नेता नुपुर शर्मा को फटकार लगाए जाने के बाद शुक्रवार को कहा कि शीर्ष अदालत ने सही कहा है कि इस प्रकरण में भावनाएं भड़काने के लिए सिर्फ नुपुर जिम्मेदार हैं तथा ऐसे में भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।
 
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान में यह भी कहा कि उच्चतम न्यायालय की टिप्पणी से ‘विभाजनकारी विचाधाराओं’ के खिलाफ लड़ने के कांग्रेस के संकल्प को बल मिला है। उन्होंने कहा कि न्यायालय ने बिल्कुल सही कहा है कि भाजपा की प्रवक्ता देश में भावनाएं भड़काने के लिए अकेले जिम्मेदार हैं और उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
 
रमेश के अनुसार, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र सरकार को आईना दिखाया है तथा भाजपा का सिर शर्म से झुक जाना चाहिए।
 
सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ व्यथित करने वाली टिप्पणी को लेकर उन्हें शुक्रवार को फटकार लगाते हुए कहा कि इस बयान के कारण देश भर में दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं हुईं और इसने लोगों की भावनाओं को भड़काया। शर्मा ने पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी या तो सस्ता प्रचार पाने के लिए या किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत या किसी घृणित गतिविधि के तहत की। उसने कहा कि उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
 
टेलीविजन पर प्रसारित एक बहस के दौरान पैगंबर के खिलाफ की गई शर्मा की टिप्पणी के विरोध में देशभर में प्रदर्शन हुए थे और कई खाड़ी देशों ने इसपर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। भाजपा ने बाद में शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख