ramcharitmanas
✕

तमिलनाडु में 2 हाथियों की मौत, 1 की मौत गोली लगने से, दो भाई गिरफ्तार

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (00:49 IST)
कोयंबटूर। तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में 2 हाथी मृत मिले हैं जिनमें से 1 की मौत कंडीयूर के निकट गोली लगने से हुई है जबकि दूसरा संभवत: बीमार था। दूसरे हाथी का शव पास के नीलगिरी जिले में बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
 
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कंडीयूर मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। ये दोनों आपस में सगे भाई हैं। इन दोनों पर यहां से 45 किलोमीटर दूर मेत्तूपलायम में अपने खेतो में हाथी को गोली मार देने का आरोप है। उन्होंने बताया कि 25 साल की इस हथिनी के बाएं कान से रक्तस्राव हो रहा था।
 
अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला है कि हथिनी को गोली मारी गई है क्योंकि इसके मस्तिष्क में तेज धार वाला धातु का टुकड़ा मिला है जो उसके बाएं कान से होकर दिमाग तक पहुंचा था।
 
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर वन अधिकारियों को एक अन्य हथिनी के सिरुमुगाई में मरने की सूचना मिली।
 
उन्होंने बताया कि 20 साल की इस हथिनी के बारे में कहा जा रहा है कि उसका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और शव परीक्षण के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।
 
इस बीच नीलगिरी जिले में बांस के एक निजी रिसॉर्ट में एक अन्य हाथी का शव बरामद किया गया है। अधिकारियों के अनुसार उसकी मौत संभवत: करंट लगने से हुई है। हाथी ने बांस खींचने का प्रयास किया होगा और उसी वक्त बिजली तार को छू गया होगा।  उन्होंने बताया कि हाथी के दांत अपनी जगह पर हैं। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी पर खरगे के बयान की CM मोहन यादव ने की कड़ी निंदा, बोले- कांग्रेस का आचरण देश के सामने है, राजनीति में मर्यादा जरूरी

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

अगला लेख