dharma sangrah
✕

मुरादाबाद : अंतर-धार्मिक विवाह के मामले में 2 भाई गिरफ्तार

Updated: सोमवार, 7 दिसंबर 2020 (10:00 IST)
मुरादाबाद। मुरादाबाद में पुलिस ने धर्म परिवर्तन से संबंधित उत्तर प्रदेश में लागू किए गए नए कानून के तहत एक मुसलमान युवक और उसके भाई को गिरफ्तार किया है। युवक हिंदू युवती के साथ किए गए विवाह को रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज कराने पहुंचा था।

एक वीडियो सामने आया है जिसमें बजरंग दल के कार्यकर्ता जोड़े से पूछ रहे हैं कि क्या युवती ने धर्म परिवर्तन के अपने इरादे को लेकर स्थानीय जिलाधिकारी को अवगत कराया है? जो कि नए कानून के मुताबिक आवश्यक है।

कांठ पुलिस थाने के एसएचओ अजय गौतम ने कहा कि युवती के परिजनों की शिकायत के आधार पर शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। युवती ने कहा कि वह बालिग है और उसने अपनी इच्छा से कुछ महीने पहले युवक से विवाह किया था। हालांकि तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन किया है अथवा नहीं।

जानकारी के मुताबिक, मुरादाबाद के युवक राशिद की युवती से देहरादून में मुलाकात हुई थी जो कि बिजनौर की है। युवती देहरादून में पढ़ाई कर रही थी जबकि राशिद काम करता है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सूचित किए जाने पर पुलिस रजिस्ट्रार कार्यालय पहुंची थी। दोनों युवकों को गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने 24 नवंबर को विवाह की खातिर जबरन या झूठ बोलकर धर्म परिवर्तन के मामलों से निबटने के लिए विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश-2020 को मंजूर किया था जिसके अंतर्गत दोषी व्यक्ति को 10 साल तक की कैद हो सकती है। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 28 नवंबर को इस अध्यादेश को मंजूरी दी थी।(भाषा)

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख