Daily Horoscope
✕

मुंबई ATS को मिली महत्वपूर्ण सफलता, ISI एजेंट समेत 2 गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 19 जुलाई 2023 (09:17 IST)
ISI agent: महाराष्ट्र पुलिस (Maharashtra Police) के आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) और उसके उत्तरप्रदेश समकक्ष ने संयुक्त अभियान में पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) के एक संदिग्ध एजेंट सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए, एटीएस की जुहू इकाई ने उत्तरप्रदेश के एटीएस दल के साथ यहां जोगेश्वरी उपनगर में छापा मारा और दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की पहचान अरमान सैय्यद(62) और मोहम्मद सलमान सिद्दीकी (24) के रूप में हुई है।
 
अधिकारी ने बताया कि सैय्यद एक आईएसआई एजेंट है और उसने मोहम्मद सलमान को भर्ती किया था। उन्होंने बताया कि दोनों एक अन्य संदिग्ध आईएसआई एजेंट मोहम्मद रईस की मदद करते थे। रईस मूल रूप से उत्तरप्रदेश के गोंडा का निवासी है और उत्तरप्रदेश एटीएस ने उसे कथित तौर पर भारतीय सेना की खुफिया जानकारी पाकिस्तान में बैठे आका को भेजने के आरोप में गिरफ्तार किया था। अधिकारी ने बताया कि सैय्यद और सिद्दीकी को स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद सोमवार को उत्तरप्रदेश एटीएस को सौंप दिया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान

राहुल गांधी की अमित शाह को चुनौती, बोले- मोदीजी को मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए, SIR पर आमने-सामने हों

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

उत्तराखण्ड को मिला ₹1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख