• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. 14 year old boy floated for 36 hours holding a ganesha idol frame in sea at gujarat
Written By
Last Updated : रविवार, 1 अक्टूबर 2023 (17:52 IST)

गणेशजी ने बचाई जान! लोग भी हैरान, 36 घंटे तक तैरता रहा 14 साल का लड़का

drowned
एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां समुद्र में डूब रहे लड़के की जान चमत्कारिक रूप से बच गई। लोग भी इसे देखकर हैरान रह गए। लड़का 36 घंटे तक गणेशजी की मूर्ति की फ्रेम पकड़कर तैरता रहा। जब मछुआरों की नजर उस पर पड़ी तो उसकी जान बचाई।
 
लड़का अब अपनी दादी और भाई-बहनों के साथ सूरत के डुमस बीच पर गया था। दादी उनको डुमस बीच पर सैर कराने ले गई। बीच पर पहुंचते ही लाखन और करण समुद्र किनारे खेलते-खेलते नहाने लगे।

दादी ने डांट लगाई तो सविता तट से दूर आ गई, लेकिन दोनों भाई नहाने की जिद पर अड़े रहे।  समुद्र में ऊंची लहरों में दोनों भाई वहां मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह करण को लहरों से बचाकर बाहर निकाल लिया, लेकिन लाखन लहरों में गुम हो गया। रेस्क्यू टीमों ने लाखन की तलाश में जुट गई थीं।

शुक्रवार दोपहर से लेकर देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा, लेकिन लाखन का कहीं पता नहीं चला। जब मछुआरों की नजर उस पर पड़ी तो उन्हें लगा कि लाश थी लेकिन वह लाखन था जो गणेशजी की फ्रेम पकड़कर तैर रहा था। इस तरह लाखन की जान बच गई। Edited by:  Sudhir Sharma