dharma sangrah
✕

12वीं के प्रश्नपत्र लीक मामले में 4 गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 7 मार्च 2018 (17:51 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के भोईवाड़ा से 4 व्यक्तियों को कक्षा 12वीं की परीक्षा का प्रश्नपत्र कथित रूप से लीक करने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। परेल के एक जूनियर कॉलेज में 28 फरवरी को परीक्षा से महज घंटाभर पहले एक शिक्षक ने एक विद्यार्थी को उसके मोबाइल पर रसायन शास्त्र के प्रश्नपत्र की प्रति के साथ पकड़ा था।


एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच से पता चला कि प्रश्नपत्र लीक करने में कुछ और लोग शामिल हैं। तत्पश्चात पिछले हफ्ते ये गिरफ्तारियां हुईं। संदेह है कि जिस विद्यार्थी को रसायन शास्त्र का प्रश्नपत्र मिल गया था उसने उसे अन्य विद्यार्थी के पास भेजने का प्रयास किया था।

पुलिस के अनुसार सभी चारों आरोपियों पर महाराष्ट्र विश्वविद्यालय, बोर्ड एवं अन्य विशिष्ट परीक्षाएं कदाचार रोकथाम अधिनियम, 1982 तथा सूचना प्रौद्योगिकी की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। आरोपियों के नाम प्रकट नहीं किए गए हैं। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख