manglik dosh calculator
✕

मणिपुर में टुपुल यार्ड रेलवे में हुए भूस्खलन में मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

Updated: शुक्रवार, 1 जुलाई 2022 (19:31 IST)
इम्फाल। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन की चपेट में आकर जान गंवाने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 10 हो गई। शुक्रवार तड़के मलबे से 2 और शव बरामद किए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भूस्खलन टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में बुधवार रात हुआ था।
 
अधिकारियों ने बताया कि सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनआरडीएफ) और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब भी करीब 55 लोग लापता हैं। घटनास्थल से गुरुवार तक प्रादेशिक सेना के 7 जवानों सहित 8 शव बरामद किए गए थे।
 
एक अधिकारी ने कहा कि सुबह खोज अभियान के दौरान प्रादेशिक सेना के 2 और जवानों के शव बरामद किए गए। एनआरडीएफ, असम राइफल्स, जिला पुलिस, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, स्थानीय स्वयंसेवकों और अन्य के अतिरिक्त सहयोग से खराब मौसम के बीच भी बचाव अभियान जारी है तथा अब तक प्रादेशिक सेना के 13 जवानों और 5 नागरिकों को बचाया गया है।
 
पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने घायल प्रादेशिक सेना के जवानों से मुलाकात की जिन्हें गुरुवार को लीमाकोंग सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब उनका इलाज मंत्रिपुखरी में असम राइफल्स के अस्पताल में चल रहा है।
 
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजन को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। मणिपुर के राज्यपाल एल. गणेशन ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। नोनी जिले के उपायुक्त द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया कि टुपुल यार्ड रेलवे निर्माण शिविर में भूस्खलन के कारण कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।

भूस्खलन के कारण मलबे ने बड़े पैमाने पर इजेई नदी को अवरुद्ध कर दिया है, जिसके परिणामस्वरूप एक जलाशय बन गया है, जो नोनी जिला मुख्यालय के निचले इलाकों को जलमग्न कर सकता है। प्रशासन ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। कई स्थानों पर सड़कों के अवरुद्ध होने के कारण लोगों को राष्ट्रीय राजमार्ग-37 से गुजरने से बचने की सलाह दी गई है।(भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

अगला लेख