• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. प्रादेशिक
  6. झारखंड में चार गार्डों को मारी गोली
Written By भाषा

झारखंड में चार गार्डों को मारी गोली

सुरक्षा गार्ड
झारखंड में संदिग्ध नक्सलियों द्वारा सोमवार रात किए गए हमले में एक निजी कंपनी के चार सुरक्षा गार्ड मारे गए, जबकि पाँचवाँ गंभीर घायल हो गया।

लातेहार के पुलिस अधीक्षक एसपी हेमंत टोप्पो ने यहाँ कहा कि हमलावर चरमपंथी दल संयुक्त क्रांतिकारी समिति के सदस्य थे। यह समूह अभी अज्ञात है।

हमलावरों ने मौके पर तैनात पाँच सुरक्षा गार्डों के हाथ बाँध दिए और उन्हें गोलियों से भून दिया। यह घटना रात लगभग एक बजे की है।

अभीजीत समूह ने चकला क्षेत्र में अपने प्रस्तावित ऊर्जा संयंत्र के लिए इन गार्डों को तैनात किया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को मौके से एक पर्चा मिला था, जिसके आधार पर संगठन का नाम पता चला है। इस हत्या के लिए कोई कारण नहीं बताया गया है।