ganesh chaturthi

पॉकेट पार्सल

Written By ND
Updated: शनिवार, 20 अक्टूबर 2007 (15:07 IST)
- श्रीमती अनामिका कोठारी
(10-12 पार्सल के लिए)
ND

सामग्री (रोटी के लिए) :
मैदा 1 कप, चीनी 1 टी स्पून, नमक पाव टी स्पून, तेल 1 टेबल स्पून, फ्रेश यीस्ट 1 टी स्पून।

सामग्री (मैथी-मक्का टिक्की के लिए) :
कसे हुए भुट्टे 1/2 कप, ताजा मैथी के पत्ते 1/2 कप, उबालकर कसा हुआ आलू 1 कप, बारीक कटी हुई प्याज पाव कप, ब्रेड क्रम्स 1/2 कप, तेल तलने के लिए, कसा हुआ चीज 1/2 कप, कॉर्नफ्लोर 2 टेबल स्पून, नमक-काली मिर्च पावडर (स्वादानुसार), गरम मसाला पाव टी स्पून, लाल मिर्च का पावडर 1/2 टी स्पून, नींबू का रस 2 टी स्पून, हरा धनिया 2 टेबल स्पून, पीसी हुई हरी मिर्च 1 टेबल स्पून, पीसा हुआ अदरक 1 टी स्पून।

सामग्री (सजाने के लिए) :
मक्खन, सलाद के पत्ते, टमाटर पतले स्लाइड और टमाटर का सॉस।
यीस्ट को थोड़े गरम पानी में अच्छे से मिलाकर उसमें रोटी की बाकी सामग्री मिलाकर उसका थोड़े गरम किए हुए पानी से आटा गूँथ लीजिए। यह आटा 15-20 मिनट ढँककर रख दें।


विधि :
1 - यीस्ट को थोड़े गरम पानी में अच्छे से मिलाकर उसमें रोटी की बाकी सामग्री मिलाकर उसका थोड़े गरम किए हुए पानी से आटा गूँथ लीजिए। यह आटा 15-20 मिनट ढँककर रख दें।

2 - आटा थोड़ा फूल जाएगा, तब उसको हल्के हाथ से दबाकर उसके अंदर की हवा निकालिए। इस आटे को 5-6 हिस्से कीजिए और उनकी थोड़ी मोटी लंबी गोलाकार रोटियाँ बेलकर तवे पर थोड़ी सेंकिए।

3 - टिक्की बनाने के लिए ब्रेड क्रम्स और तेल छोड़कर बाकी सभी सामग्री मिलाइए और उसकी छोटी-छोटी टिक्कियाँ बना लें।

4 - टिक्की को ब्रेड क्रम्स में लपेटकर तलें।

5 - परोसते समय तवे पर मक्खन डालकर रोटी को वापस थोड़ी सेंकिए। फिर उसे बीच में से काटिए, कटे हुए बाजू पर एक पॉकेट दिखाई देगा। उसमें सलाद का पत्ता, प्याज, टमाटर के स्लाइस और टिक्की डालिए। ऊपर से सॉस डालकर परोसें।
Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन