ramcharitmanas

Tips for Ramadan : अच्छी सेहत के लिए रोजे में अपनाएं ये 10 टिप्स

रोजे के दौरान कैसे रखें सेहत का ध्यान, पढ़ें 10 बातें

Written By WD Feature Desk
Updated: गुरुवार, 4 अप्रैल 2024 (12:45 IST)
Healthy Tips for Ramadan 2024: इन दिनों पवित्र माह रमजान जारी है तथा अभी बढ़ती गर्मी और पल-पल बदल रहे मौसम के कारण हर किसी का बीमार होना आम बात है। ऐसे समय में रोजे रखकर दिनभर भूखे-प्यासे रहते हुए धूप में घूमना कोई आसान बात नहीं है।

इस कारण रमजान के पवित्र महीने में रोजा रखने वालों को कई बार स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सेहत का अधिक ध्यान रखना बहुत जरूरी हो जाता हैं, क्योंकि इस माह में पूरा जैविक चक्र बदल जाता है तथा इन दिनों में 14-15 घंटे से ज्यादा का रोजा रखना आसान नहीं होता है। अत: आपकी इस सेहत सबंधी परेशानी को दूर करने लिए हम यहां लेकर आए हैं रोजा के दौरान सेहतमंद बने रहने के खास टिप्स।

आइए जानते हैं यहां... 
 
1. जब रोजा के दिनों में ज्यादा गर्मी पड़ रही हो तो ऐसे समय में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी हो जाता है। अत: खानपान का पूरा ध्यान रखना ही उचित होगा।
 
2. रोजा के दिनों में भूख, सिर दर्द, थकान, अनिद्रा आदि महसूस हो रहा हो तो साबुत अनाज, नटस, सब्जियां और फल तथा डेयरी प्रोडक्ट को अपने भोजन में शामिल करें। इन दिनों रोजेदारों को चाहिए कि वे फाइबर, प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर डाइट लें। 
 
3. जो लोग रोजा रख रहे हैं वे सेहरी के समय जल्दी उठकर आराम से खाएं, एक के ऊपर एक जल्दी-जल्दी चीजों को नहीं खाएं तथा डाइट में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फाइबरयुक्त चीजों के सेवन को प्राथमिकता दें। 
 
4. रमजान माह में यानी रोजा के दिनों में आसानी से पचने वाला भोजन ही लें जिसमें तेल, मसाला कम उपयोग किया गया हो, ऐसा शोरबा वाले सालन को प्राथमिकता दें।
 
5. इन दिनों फाइबरयुक्त चीजों को अपने खाने में शामिल करें, जैसे फल और हरी सब्जियां, क्योंकि यह चीजें धीरे-धीरे पचती हैं, इनसे शरीर को तरलता भी मिलती रहेगी तथा इनको खाने से दिनभर पेट भरा हुआ महसूस होगा। 
 
6. सेहरी यानी सूरज निकलने से पहले भोजन आदि लेते समय प्रोटीन से भरपूर खुराक लें ताकि आपको दिनभर भूख का अहसास और कमजोरी महसूस ना हो।
 
7. यदि आप गैस या अपच के रोगी हैं तो सेहरी तथा इफ्तार के समय खाने में एहतियात बरतें तथा जरूरत से ज्यादा खाना नहीं खाएं।
 
8. इस बात का भी ध्यान रखें कि इफ्तार यानी रोजा खोलते समय खजूर और फलों का अधिक सेवन करें एकदम से ज्यादा मात्रा में पानी न पीएं। 
 
9. इन दिनों खरबूजा का शरबत, आम शेक, खजूर शेक तथा ठंडी पेय पदार्थों या शरबत का सेवन करें। 
 
10. जिन लोगों का BP कम होने की शिकायत हैं या रोजे के दौरान ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, तो ऐसे लोगों को चाहिए कि वे पैरों को सीधे करके लेट जाएं और 10-15  मिनट के लिए पैरों को ऊपर की ओर रख लें। इससे दिमाग में रक्त की आपूर्ति सही तरीके से होना शुरू होगी। 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: Ramadan 2024: रमजान माह में होते हैं 3 अशरे, जानें महत्व और खासियत
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope: 10 से 15 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि को होगा लाभ और किसे नुकसान

09 August Birthday: आपको 9 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (9 अगस्‍त, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 अगस्‍त 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख