Daily Horoscope
✕

रमज़ान मुबारक: Fifth Roza, दुआ का दरख़्त है पांचवां रोजा

Updated: बुधवार, 6 अप्रैल 2022 (12:28 IST)
अभी रमज़ान का मुबारक माह चल रहा है और पांचवां रोजा आ गया है। दुनिया के हर मज़हब में अपने-अपने मज़हबी तरीक़े से लोग उपवास (रोजा) रखते हैं। हर शख़्स अपने-अपने मज़हब की मान्यताओं के तहत उपवास के क़ायदे-क़ानून का पालन करता है। 

सब मज़हबों ने उपवास (रोजा) का तशबीहात (उपमाओं) से ज़िक्र किया है। मिसाल के तौर पर जैन धर्म में पर्युषण पर्व के उपवास आत्मशुद्धि और कषाय-मुक्ति का पर्व है। सनातन धर्म के मानने वालों में नवरात्रि के उपवास मातृशक्ति और भक्ति के प्रतीक हैं। यानी हर धर्म में उपवास को विशिष्ट दृष्टि से देखा गया है। 
 
इस नज़रिए यानी जो जिस धर्म का मानने वाला है, उसको अपने धर्म के मुताबिक़ चलने और पालन करने में इस्लाम को कोई गुऱेज नहीं है। 
 
हक़ीक़त तो यह है कि पवित्र क़ुरआन के तीसवें पारा (अध्याय-30) की सूरे-काफ़ेरून की आख़िरी आयत में ज़िक्र है- 'लकुम दीनोकुम वले यदीन' यानी 'तुम तुम्हारे दीन पर रहो मैं मेरे दीन पर रहूं।'

चूंकि इस्लाम मज़हब एकेश्वरवाद (ला इलाहा इल्लल्लाह) को मानता है और हज़रत मोहम्मद (सअवस) को अल्लाह का रसूल (मोहम्दुर्र रसूलल्लाह) स्वीकारता है, इसलिए रोजा मुसलमान पर फ़र्ज़ की शक्ल में तो है ही, अल्लाह की इबादत का एक तरीक़ा भी है और सलीक़ा भी।
 
तक़्वा (पुण्य कर्म और साधनों की शुद्धता) तरीक़ा है रोजा रखने का। सदाक़त (सत्य-निष्ठा), सलीक़ा है रोज़े की पाकीज़गी का। सब्र, सड़क है रोजदार की। कात (दान), पुल है रोजदार का। ऐसा पाकीज़ा रोजा रोजदार के लिए दुआ का दरख़्त है।

प्रस्तुतिः अज़हर हाशमी

ALSO READ: Ramadan 2022 : क्यों सबसे खास माना गया है रमजान का महीना, जानें महत्व

ALSO READ: Ramadan 2022 Fourth Roza : नेकी का छाता है चौथा रोजा, फरेब, झूठ और बेईमानी से बचने की देता है सीख

Show comments

सभी देखें

Dev Uthani Ekadashi 2026 Date: 4 शुभ योग में मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, ये 5 उपाय करेंगे तो मिलेगा अक्षय पुण्य

Dev Uthani Ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी पर जरूर जपें मां तुलसी के ये 8 चमत्कारी नाम, दूर होगी हर बाधा

19 November Birthday: आपको 19 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 19 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Rashifal 2027: साल 2027 में शनि, गुरु और राहु-केतु का महागोचर! जानें सभी 12 राशियों की किस्मत का पूरा हाल

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 नवंबर 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shukra Margi 2026: कन्या राशि में शुक्र की सीधी चाल, इन 5 राशियों के शुरू हुए अच्छे दिन, मिलेगा पैसा और प्यार

Lal Kitab Mithun Rashifal 2027: 10वें भाव के शनि बदलेंगे मिथुन राशि वालों की तकदीर! जानें करियर, धन और परिवार का पूरा हाल

Dev Diwali 2026: जानिए देव दीपावली पर दीपदान का सबसे शुभ मुहूर्त और सही विधि

देवउठनी एकादशी पर हल्दी से करें ये खास उपाय, विवाह की बाधाएं और रोग होंगे दूर

अगला लेख