suvichar

इस साल रामनवमी कब मनाएं, 13 अप्रैल या 14 अप्रैल? पंडितों में मतभेद

Updated: शुक्रवार, 12 अप्रैल 2019 (15:00 IST)
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को हिन्दू धर्म के सभी लोग रामनवमी के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। चैत्र नवरात्र‍ि के आरंभ के साथ ही बड़ी उत्सुकता से रामनवमी का इंतजार होता है। 
 
इस वर्ष 6 अप्रैल 2019 से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हुई है, और कैलेंडर के अनुसार 14 अप्रैल को रामनवमी का पर्व मनाया जाना चाहिए। परन्तु कई लोगों में इसे लेकर मतभेद हैं कि रामनवमी 13 अप्रैल शनिवार के दिन मनाई जाए या फिर 14 अप्रैल रविवार के दिन? 
 
दरअसल भगवान राम का जन्म चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी के दिन पुष्य नक्षत्र में हुआ था। इस वर्ष पुष्य नक्षत्र एक दिन पहले यानि 13 अप्रैल शनिवार के दिन आ रहा है, जिसके कारण नक्षत्र के आधार पर भ्रम की स्थि‍ति निर्मित हो रही है, और कुछ पंडितों का मानना है कि अगर पुष्य नक्षत्र के आधार पर देखें तो रामनवमी 13 अप्रैल को मनाई जानी चाहिए।
 
उधर उदया तिथि के अनुसार विचार किया जाए, तो 14 अप्रैल रविवार के दिन नवमी तिथि आ रही है, अत: तिथि के आधार पर इसी दिन रामनवमी का पर्व मनाया जाना चाहिए। 
 
कुछ लोग यहां नक्षत्र के आधार पर राम लला का जन्मोसव मना रहे हैं तो कुछ तिथि के अनुसार। यही कारण है कि इस वर्ष रामनवमी को लेकर अलग-अलग मत देखने को मिल रहे हैं। वेबदुनिया के ज्योतिषि‍यों के अनुसार रामनवमी 13 अप्रैल को ही मनाना शास्त्र सम्मत होगा।  

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 18 अगस्‍त 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि की बदली चाल, जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

Guru Gochar 2026: अश्लेषा नक्षत्र में गुरु का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

Mangla Gauri Vrat 2026: तीसरा मंगला गौरी व्रत 2026: जानिए पूजन का महत्व, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण विधि

Guru Gochar 2026: गुरु का बुध के अश्लेषा नक्षत्र में गोचर, जानें 12 राशियों पर इसका प्रभाव

अगला लेख