suvichar

राम नवमी - जग आधार...जय श्री राम...!!!

Updated: गुरुवार, 18 अप्रैल 2024 (13:21 IST)
जग आधार है, एक ही नाम,
जपते चलना, जय  श्री  राम...!!!
 
रघुकुल में जन्में प्रभु श्री राम,
आनंद  छाया, अयोध्या धाम।
दशरथ नंदन दयालु  श्री राम,
बनाते सकल  जग  के काम।।
जग आधार है.....!!!
 
कौशल्या माता के पुत्र दुलारे,
कैकयी, सुमित्रा सुपुत्र पुकारे।
लक्ष्मण राम के चरण पखारे,
भरत पादुका, शीश पर धारे।।
जग आधार है.....!!!
 
श्री रघुवर, सीता  के मन भाए,
सीता  पति  श्री राम  कहलाए।
दोनों जग  को मर्यादा सिखाए,
पुष्प में सुगंध सम प्रीत निभाए।।
जग आधार है.....!!!
 
चौदह वर्ष  का  वनवास  पाए,
सीता को स्वर्णमृग  मन  भाए।
रावण छल से  सीता  हथियाए,
रक्षा करें जटायु ने प्राण गवाए।।
जग आधार है.....!!!
 
श्री राम सुग्रीव से मित्रता पाए,
बालि वध करें, राज्य  लौटाए।
लंकापुरी श्री हनुमान  जलाए,
माता सीता  का  पता  लगाए।।
जग आधार है.....!!!
 
श्री राम कुम्भकर्ण, रावण संहारे,
सीता संग  पुनः  अयोद्धा पधारे।
अयोद्धा में हर्ष जताएं जन सारे,
दसदिशा  में  उमंगित  उजियारे।।
जग आधार है.....!!!
 
जिव्हा सदा राम नाम गुण गाए,
सियाराम बनते पीड़ा में सहाए।
रोम-रोम  में  राम  भक्ति  माए,
सब सुख हो अंत में मोक्ष पाए।।
 
जग आधार है, एक ही नाम,
जपते चलना, जय  श्री  राम...!!!
 

लेखक के बारे में
सपना सीपी साहू 'स्वप्निल'

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 अगस्‍त 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

28 August Birthday: आपको 28 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 अगस्‍त, 2026)

सिंह राशि में बुधादित्य योग से 5 राशियों का चमकेगा भाग्य, खुलेंगे सफलता के द्वार

सितंबर माह 2026: इस माह के प्रमुख व्रत और त्योहारों की पूरी लिस्ट